फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडिशनल या वेस्टर्न दोनों लुक में गजब ढाती है प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरों को देख जान जाएंगे क्यों हैं फैशन आइकॉन?

Wed, 25 Mar 2020 06:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। अपने टैलेंट के बल पर कामयाबी की ऊंचाईयों को छूने वाली प्रियंका का स्टाइल भी बिल्कुल हटके है। उन्होंने अपने फैशन च्वॉइस से भी लोगों का दिल चुराया है। इंटरनेशनल इवेंट हो या नेशनल, पार्टी हो या कैजुअल आउटिंग हर बार उनके लुक की चर्चा होती है। उनके हर स्टाइल पर लोगों की निगाहें टिकी होती है। तभी तो जब ग्रैमी अवॉर्ड में वो बेली बटन दिखाती डीप वी नेकलाइन वाली ड्रेस पहन रेड कार्पेट पर पहुंची तो सोशल मीडिया पर बस उन्हीं की चर्चा थी। तस्वीरों में देखिए प्रियंका चोपड़ा के ऐसे ही कुछ खूबसूरत लुक जिनको देख हर कोई हो गया था फैन।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
बीज रंग की साड़ी संग ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहने प्रियंका चोपड़ा जब माराकेच इंटरनेशनल अवॉर्ड शो में पहुंची थीं तो सबकी निगाहें बस उन पर ही टिक गईं। प्वॉइटेंड टो हील वाली सैंडिल और नेकपीस पहने प्रियंका इस ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न लुक की हर किसी ने तारीफ की थी। वहीं तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत भी नजर आ रहीं थीं।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
कैजुअल आउटिंग के लिए प्रियंका अपने पति निक के साथ अक्सर ही निकलती हैं। लेकिन इस शर्ट ड्रेस को पहने प्रियंका का लुक बेहद जबरदस्त था। साथ में नी लेंथ बूट्स के साथ प्रियंका इसमें ओरिजनल फैशन डीवा लग रहीं थीं।

 

4 of 6
- फोटो : instagram
एयरपोर्ट पर स्टाइलिश और कंफर्टेबल कैसे दिखा जाता है ये प्रियंका बखूबी जानती हैं। तभी तो पिंक शेड के इस पैंट के साथ फरी जैकेट कंधे पर डाली वो कहर ढाती नजर आ रही हैं। शार्ट हेयर के संग पिंक शेड्स के इस गॉगल्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिया है।


 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
यूनिसेफ की पार्टी में बॉलगाउन में पहने प्रियंका ने शिरकत की थी। जहां उनका लुक बिल्कुल परफेक्ट था। कंधे पर लांग जैकेट डाले प्रियंका इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देख हर कोई समझ सकता है कि प्रियंका के ग्लोबल स्टार बनने में उनका परफेक्ट फैशन सेंस भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : insatgram
मुंबई में हुए पुलिस के कार्यक्रम में शिरकत करने न्यूयार्क से मुंबई आईं प्रियंका ने पर्पल रंग की सिल्क की साड़ी कैरी की थी। साथ में पर्पल चूड़ी पहने उनका भारतीय नारी वाला अवतार काफी लोगों को पसंद आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें