फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में इन हीरोइनों ने लूटी महफिल, दीपिका पर से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Fri, 21 Dec 2018 02:46 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन पार्टी में सभी सितारें अलग-अलग लुक में नजर आएं
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन पार्टी में सभी सितारें अलग-अलग लुक में नजर आए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेहद खूबसूरत लग रहे थे। यह रिसेप्शन मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुआ था। प्रियंका रिसेप्शन के दौरान सभी मेहमानों से निक का परिचय करवाते नजर आईं ।  इस रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान से लेकर दीपिका पादुकोण भी पति रणवीर सिंह के साथ पहुंचीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पार्टी में सबसे खास जोड़ी लगी रणवीर और दीपिका  - फोटो : amar ujala
रिसेप्शन में प्रियंका ने ऑफ व्हाइट और पिंक कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था तो वहीं निक ब्लैक कलर के कोट-पैंट में नजर आए। प्रियंका और निक के इस ग्रैंड रिसेप्शन में वैसे तो सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लग रहे थे लेकिन सबसे ज्यादा खूबसूरत दीपिका और रणवीर की जोड़ी लग रही थी। दोनों ने काले रंग के कपड़े पहने थे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
रेखा साड़ी में नजर आई - फोटो : file photo
हर बार की तरह इस पार्टी की शान एवरग्रीन ब्यूटी रेखा रहीं। रेखा ऑफ व्हाइट और गोल्डन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने हुए थीं , जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। 

 

4 of 7
अनुष्का शर्मा निक प्रियंका रिसेप्शन - फोटो : instagram
निकयंका की पार्टी में अनुष्का शर्मा सी-ग्रीन साड़ी में नजर आईं यह साड़ी अनुष्का के ऊपर बहुत जंच रही थी। अनुष्का ने हल्का मेकअप किया था। अनुष्का ने बन बनाया था तो वहीं उनके गले का हार उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
पार्टी में विवेक ऑबरोय अपनी पत्नी संग पहुंचे - फोटो : social media
पार्टी में विवेक ऑबरोय अपनी पत्नी संग पहुंचे। विवेक काले रंग के सूट में नजर आए तो वहीं ब्लू साड़ी में उनकी पत्नी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
कैटरीना ने गोल्डेन कलर की साड़ी के साथ जैकेट कैरी किया - फोटो : instagram
कैटरीना ने गोल्डेन कलर की साड़ी के साथ जैकेट कैरी किया जिसमें सितारों से वर्क किया गया था। खुले बाल और लाइट मेकअप में कैटरीना बहुत सुंदर लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बानी पार्टी में जमकर डांस करती नजर आई।  - फोटो : instagram
खुले बाल और सिल्वर लहंगा में वाणी कपूर भी पहुंची थीं। वाणी ने पार्टी में जमकर डांस भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें