14 नवंबर को शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन कर लौटी दीपिका पादुकोण की खूब चर्चा हो रही है। नयी दुल्हन की तरह तैयार हुईं दीपिका लाल जोड़े के साथ ही मैरून रंग के ट्यूलिप पैंट और कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही थी। हर बार अपने लुक से फैन्स की वाहवाही लूटने वाली दीपिका के इस ड्रेस की कीमत होश उड़ाने वाली है। तो चलिए जानें क्या है कीमत।