फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राची देसाई या डायना पैंटी, किस हसीना का देसी लुक है जबरदस्त, ये रहीं तस्वीरें

Wed, 31 Mar 2021 06:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्राची देसाई, डायना पेंटी - फोटो : इंस्टाग्राम
बीटाउन की हसीनाएं हमेशा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैशन गोल्स सेट करती हैं। इन दिनों इस लिस्ट में दो नए नाम और जुड़ गए हैं। प्राची देसाई और एक्ट्रेस डायना पेंटी, एक के बाद खूबसूरत लुक में नजर आईं। इंस्टाग्राम पर साझा इन तस्वीरों में उनका लुक काफी इंप्रेसिव लगा। आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
प्राची देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
प्राची देसाई का देसी लुक बेहद खूबसूरत नजर आया। जिसमे वो बोहेमियन लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखीं। टीवी और फिल्मों की दुनिया के बाद अब प्राची वेब सीरीज में नजर आएंगी। ऐसे में वो म्यूजिक शो के मंच पर पहुंची। पेप्लम टॉप और आईवरी शेड की स्कर्ट के साथ उनका देसी लुक बिल्कुल हटके था। पेप्लम टॉप पर बना कटवर्क हेमलाइन और चंदेरी फैब्रिक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्राची देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं इस खूबसूरत टॉप को प्राची ने आईवरी शेड के स्कर्ट के साथ मैच किया है। वहीं इस सिंपल लुक को बोहो टच देने के लिए मल्टीकलर एंब्रायडरी वाली शार्ट जैकेट के साथ मैच किया गया है। 

4 of 5
डायना पेंटी - फोटो : इंस्टाग्राम
जबकि एक्ट्रेस डायना पैंटी का बोहो लुक भी कम खास नही है। पिछले साल तो कफ्तान ड्रेस का फैशन जोरों पर था। लेकिन इस साल भी ये ट्रेंड कम नही हुआ है। डायना पेंटी लेटेस्ट स्टाइलिश लुक के लिए कफ्तान पहनें नजर आईं। समर में आरामदायक और स्टाइलिश लुक के लिए डायना का ये लुक जरूर कॉपी किया जा सकता है। फोटोशूट के लिए डायना ने इकत प्रिंट के कफ्तान को चुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायना पेंटी - फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में डायना समर कूल लुक में पोज दे रही हैं। जिसमे उन्होंने मस्टर्ड यलो कलर का इकत प्रिंट का कफ्तान मैचिंग के पैंट के साथ कैरी किया है। वहीं इस कफ्तान के साथ डायना नेकपीस से लेकर ईयररिंग्स और हाथों पर घड़ी लगाए नजर आईं। जबकि बात करें मेकअप की तो ड्यूई मेकअप के साथ कोरल पिंक लिपस्टिक और मिड पार्टीशन हेयर डू और सॉफ्ट कर्ल्स लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें