फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी होने वाली हैं तो ब्राइडल के लिए परफेक्ट है पिंक कलर, तस्वीरों में देखिए रियल लाइफ ब्राइड का परफेक्ट लहंगा

Thu, 18 Jun 2020 05:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bridal look - फोटो : instagram
वैसे भी कोरोना के कारण बहुत सारे जोड़ों की शादियां टल गई हैं। लेकिन अब सरकार ने कुछ पाबंदियों के साथ शादी-विवाह के समारोह की छूट दे दी है। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है। और आप नहीं समझ पा रही कि इस साल किस टाइप के लहंगे ट्रेड में है। तो आज हम लेकर आए हैं खूबसूरत सी रियल लाइफ ब्राइड का लहंगा। जो शादी की रस्म के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। और आपको उसी पुराने लाल रंग की बजाय नया लुक देगा। तो आगे की स्लाइड में देखें इस खूबसूरत दुल्हन का लुक।


 
विज्ञापन

2 of 5
bridal - फोटो : instagram
लॉकडाउन के कारण अभी तक आपने अपने लंहगे की शॉपिंग नहीं की है तो शादी के लिए चुनिए गुलाबी रंग। ये कलर दुल्हन बनकर आप पर खूब जंचेगा। इस रियल लाइफ ब्राइड ने सामन पिंक कलर का लहंगा अपने खास दिन के लिए चुना है। जिसे डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक ने डिजाइन किया है। साथ ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर भी किया है। जिसमें इस ब्राइड का खूबसूरत लुक नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
bridal look - फोटो : instagram
इस पिंक लहंगे में खूबसूरत पैटर्न की जरदोजी की कढा़ई की गई है। जिसे मैचिंग के पारदर्शी चुनरी के साथ कंप्लीट किया गया है। इस शानदार पिंक लहंगे को पहन दुल्हन किसी प्रिंसेज से कम नहीं लग रही है।


 

4 of 5
bridal look - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप और ज्वैलरी की तो हैवी चोकर नेकपीस और मांग पट्टी के साथ हाथफूल और झुमका के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। वहीं बात करें मेकअप की तो डे वेडिंग के लिए इस खूबसूरत लहंगे के साथ परफेक्ट मेकअप किया गया है। लाइट मेकअप के साथ आंखों पर भी लाइट शेड का इस्तेमाल किया गया है। जबकि लिप्स को मैचिंग की लिपस्टिक के साथ कांप्लीमेंट किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma
बता दें कि पिंक कलर का लहंगा ब्राइड के लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में लाइट पिंक कलर के लहंगे को चुना था। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख रहीं थीं। भले ही उनकी शादी को दो साल होने वाले हो लेकिन ये कलर एक बार फिर ट्रेड में है और हर दुल्हन के लिए ड्रीम कलर साबित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें