शादी के पहले होने वाली रस्मों को लेकर तो सारी लड़कियां तैयारी करती हैं। वहीं शादी के दिन के लिए भी उनका आउटफिट सबसे शानदार होता है। लेकिन शादी के बाद पहनने वाली ड्रेसेज में वो बहुत कम दिलचस्पी लेती हैं। जिसकी वजह से शादी के बाद का लुक उनका कई बार बिल्कुल भी परफेक्ट नही होता। अगर एक परफेक्ट नई नवेली दुल्हन बनना है तो अपनी वॉर्डरोब में इन कपड़ों को जरूर जगह दें। जिससे कि मुंह दिखाई से लेकर पगफेरे की रस्म के लिए आप तैयार हों तो बस सब देखते ही रह जाएं।