फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Republic Day Look: गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का पहला लुक, बंधेज साफा और बंदगला जैकेट में आए नजर

Mon, 26 Jan 2026 10:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Republic Day PM Modi Outifit: आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी का अंदाज कैसा रहा। उनके परिधान औ वेशभूषा से समझते हैं इस साल पीएम मोदी का क्या संदेश है...
विज्ञापन
1 of 5
नरेंद्र मोदी का गणतंत्र दिवस 2026 का लुक - फोटो : Amar ujala
Republic Day PM Modi Outifit: गणतंत्र दिवस के मौके पर सिर्फ राष्ट्रीय जश्न नहीं मनाया जाता, बल्कि दुनिया के सामने भारत की परंपरा, संस्कृति और समृद्धता भी दर्शायी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल गणतंत्र दिवस पर अपने परिधानों, पगड़ी और साफा के जरिए देश की विविधता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश देते हैं। आमतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन बंधगला या बंद कॉलर कोट, कुर्ता–पायजामा और सबसे खास राज्य-विशेष की पगड़ी या साफा पहनते हैं।

हर साल उनकी पगड़ी का रंग, डिजाइन और बुनावट अलग होती है, लेकिन संदेश एक होता है कि "भारत अनेक संस्कृतियों का एक राष्ट्र है।" आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी का अंदाज कैसा रहा। उनके परिधान औ वेशभूषा से समझते हैं इस साल पीएम मोदी का क्या संदेश है...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी ने समर स्मारक पर दी श्रद्धांजलि - फोटो : डीडी न्यूज
पीएम मोदी वेशभूषा

उन्होंने हल्के स्काई ब्लू रंग की नेहरू जैकेट पहनी है। यह जैकेट बिना बांहों वाली (स्लीवलेस) है और इसका गला 'बंद गला' स्टाइल का है। हल्के रंग की जैकेट उनके गहरे रंग के कुर्ते के साथ बहुत अच्छा कंट्रास्ट (contrast) बना रही है। जैकेट के नीचे उन्होंने नेवी ब्लू रंग का पूरी आस्तीन वाला कुर्ता पहना हुआ है। जैकेट की ऊपर वाली जेब में एक रंगीन रूमाल रखा है, जो पगड़ी के रंगों से मेल खा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
नरेंद्र मोदी का गणतंत्र दिवस 2026 का लुक - फोटो : Amar ujala
पीएम मोदी की पगड़ी 

हर साल पीएम के परिधान के साथ ही उनका साफा या पगड़ी चर्चा का विषय रहती है। उन्होंने एक बहुत ही आकर्षक और रंग-बिरंगी बांधनी स्टाइल का साफा पहना है। साफा का मुख्य रंग गहरा गुलाबी (मजेंटा) है, जिस पर सुनहरे रंग की पत्तियां बनी हुई हैं। साफा के पिछले हिस्से में हरा, पीला और लाल रंग की धारियां दिखाई दे रही हैं, जो इसे एक पारंपरिक राजस्थानी या गुजराती टच देती हैं।

4 of 5
पीएम मोदी लुक - फोटो : Amar ujala
पगड़ी में छिपा है PM मोदी का संदेश

इस साल कुल मिलाकर यह लुक बहुत ही पारंपरिक और औपचारिक है। पीएम मोदी अक्सर गणतंत्र दिवस के मौके पर इसी तरह की खास पगड़ी पहनते हैं। 
 
  • उनकी बहुरंगी पगड़ी भारत की विविधता को दर्शाती है। अलग-अलग रंगों का मेल यह संदेश देता है कि भारत अलग-अलग संस्कृतियों और धर्मों से मिलकर बना एक देश है।
  • 'बांधनी' प्रिंट गुजरात और राजस्थान की एक बहुत पुरानी और प्रसिद्ध कला है। इसे गणतंत्र दिवस जैसे बड़े मंच पर पहनकर वे स्थानीय कारीगरों और भारतीय हथकरघा को बढ़ावा देने का संदेश देते हैं।
  • भारतीय संस्कृति में पगड़ी या साफा केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि 'सम्मान' और 'आन बान शान' का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनकर वे भारतीय परंपराओं के प्रति अपने गर्व को जाहिर करते हैं।
  • उनका पहनावा अक्सर अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को जोड़ता है। कुर्ता-जैकेट व सिर पर पारंपरिक साफा, यह आधुनिकता और परंपरा के संगम को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी के 10 साल, 10 पगड़ियां - फोटो : Amar Ujala
कैसा था साल 2025 का लुक

76वें गणतंत्र दिवस के दिन पीएम ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भूरे रंग की बंद गला जैकेट पहनी थी। इस लुक के साथ उन्होंने सिर पर बांधनी लुक की पगड़ी बांधी थी जो बेहद खास थी। प्रधानमंत्री मोदी की इस पगड़ी में प्रमुख रूप से केसरिया रंग दिखाई दिया, जिसे भगवान श्री राम का प्रिय रंग माना जाता है। यह रंग त्याग, बलिदान और साहस का प्रतीक है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें