चुनावी सीजन चल रहा है, ऐसे में सड़कों से लेकर बाजार तक हर जगह इसका रंग देखने को मिल रहा है। यहां तक कि फैशन बाजार से लेकर टेक्सटाइल मार्केट भी इससे अछूती नहीं है। आपने आज तक पीएम मोदी की तस्वीर वाली टी शर्ट तो बहुत देखी होंगी, लेकिन अब बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के प्रिंट वाली विशेष साड़ी आई है, जो काफी पसंद की जा रही है।