फैशन के नाम पर ज्यादातर स्लिम लड़कियों को ही दिखाया जाता है। ऐसे में मोटी और प्लस साइज की महिलाएं स्टाइल के मामले में पीछे रह जाती हैं। लेकिन अगर आप कर्वी फिगर की मालकिन है और खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। मोटी महिलाएं भी स्टाइलिश और ट्रेंडी कप़ड़ें पहन सकती हैं। बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। इस मामले में आप चाहें तो विद्या बालन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे करें साड़ी के साथ ही वेस्टर्न ड्रेस में खुद को स्टाइल।