फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: प्लेन साड़ी को इन ब्लाउज के साथ करें मैच, दिखेंगी खूबसूरत

Thu, 20 Jan 2022 12:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya
साड़ी ऐसा परिधान है जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। अलग तरीके और डिजाइन की साड़ी को हर मौके के हिसाब से पहन कर आप स्टाइलिश, ग्लैमरस और एलिगेंट लग सकती हैं। फिर वो चाहे किसी ऑफिस की पार्टी या फिर कॉकटेल पार्टी। हर मौके पर साड़ियां अलग लुक देती हैं। किसी भी प्लेन साड़ी को आप चाहें तो अलग तरीके से स्टाइल कर पहन सकती हैं। प्लेन साड़ी जहां सिंपल से ब्लाउज के साथ किसी भी ऑफिस की मीटिंग में पहनी जा सकती हैं। तो वहीं इसे किसी पार्टी में आप अलग तरीके से स्टाइल कर पहन सकती हैं। तो चलिए जानें कि किस तरह की स्टाइल कर इसे पहना जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
प्लेन साड़ी को आप चाहे तो हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर कर पार्टीवियर लुक दे सकती हैं। मिरर वर्क वाले ब्लाउज के साथ जान्हवी कपूर इस सिंपल सी प्लेन साड़ी में शानदार नजर आ रही हैं। जिसे देख फैशन इंस्पिरेशन ली जा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
saree blouse - फोटो : Instragram/mohinifashionaccessories
वहीं दूसरी तरफ किसी भी प्लेन सी साड़ी को जूल नेकलाइन वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ या फिर किसी शर्ट के साथ पहन कर ऑफिस के लुक को खास बना सकती है। कलर कंट्रास्ट कर इस लुक को और भी ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है.

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : Instagram
सिंपल से ब्लाउज और साड़ी के साथ हैवी लुक वाले नेकपीस और ज्वैलरी के साथ प्लेन साड़ी को पार्टीवियर बनाया जा सकता है। डिजाइनर साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज लगाकर हैवी ज्वैलरी आपके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
वहीं अगर आप साड़ी के ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मामले में आगे हैं तो किसी भी प्लेन साड़ी को हैवी वर्क वाले जैकेट वाले ब्लाउज के साथ मैच कर पहना जा सकता है। ये लुक आपको भीड़ से सबसे अलग दिखाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें