Taapsee Pannu In Paris:: एक बार फिर से तापसी पन्नू ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आज यानी कि 9 अगस्त को उनकी फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। लोग इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
वर्तमान समय में तापसी ओलंपिक खेलों को देखने के लिए अपने पति और बहन के साथ पेरिस गई हुईं हैं, जहां से वो अपनी तस्वीरे साझा कर रहीं हैं। वैसे तो उनका हर लुक ही कमाल का होता है लेकिन अपने पेरिस ट्रिप में उन्होंने जो साड़ी लुक्स कैरी किए हैं, वो बेहद खास हैं।
दरअसल, पेरिस में तापसी काफी अलग तरीके से साड़ी पहने दिखाई दे रहीं हैं। उनका हर साड़ी लुक बेहद कमाल का लग रहा है। ऐसे में अगर आप भी साड़ी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं और कंफर्टेबल रहना चाहती हैं, तो उनके इन लुक्स से टिप्स लें।