फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्क की साड़ी हो जाती है खराब, पहनने से लेकर रखने में अक्सर ये गलतियां हो जाती हैं

Sat, 04 Apr 2020 11:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी हर मौसम से लेकर हर मौके के लिए परफेक्ट होती है। यहां तक कि इन साड़ियों का फैशन कभी जाता नही हैं। मौका कोई भी हो अगर समझ न आ रहा हो कि कौन सी साड़ी पहने तो बस एक खूबसूरत सी सिल्क की साड़ी पहनकर तैयार हो जाइए। पूरी महफिल में सबसे खूबसूरत बस आप ही लगेंगी। लेकिन कई बार महिलाओं की ये चिंता होती है कि सिल्क की साड़ी और उनके ब्लाउज बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। जिसके लिए ज्यादातर लोग इसके रखरखाव को लेकर सावधानी बरतने की बात कहते हैं। लेकिन सिल्क की साड़ी रखने के साथ ही इन गलतियों की वजह से भी खराब हो जाती हैं। तो आगे की स्लाइड में जानिए इनके रखरखाव का सही तरीका।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
ब्लाउज पहनते समय
सिल्क की साड़ियों को हमेशा ड्राई क्लीन करवाना चाहिए। अक्सर सिल्क के ब्लाउज पहनने पर पसीने की वजह से रंग खराब हो जाता है। जिसकी वजह से ब्लाउज का लुक खराब हो जाता है। अगर सिल्क की साड़ी और उसके ब्लाउज को खराब होने से बचाना है तो जब भी इसे पहनिए तो हाथों के नीचे स्वेट पैड्स जरूर लगाएं। भले ही आपके कम पसीना निकलता हो लेकिन कई बार सिल्क की ब्लाउज का रंग निकल जाता है।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
ड्राई क्लीन
कपड़ा कोई भी हो उसे धोने से पहले उसके वाशिंग केयर के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। क्योंकि सिल्क की साड़ी के साथ थोड़ी सी भी लापरवाही उसमें सिकुड़न ला सकती है। जिसकी वजह से आपकी महंगी सी साड़ी हमेशा के लिए खराब हो जाएगी।
 

 

4 of 5
- फोटो : instagram
आयरन
सिल्क की साड़ी को धोने के साथ ही आयरन करने से पहले भी ध्यान देने की जरूरत होती है। सिल्क के कपड़े काफी नाजुक होते हैं। ऐसे में अगर आयरन बहुत ज्यादा गर्म होगा कपड़े के जलने का खतरा रहता है। आजकल ज्यादातर आयरन में सिल्क के फैब्रिक का ऑप्शन रहता है। जिसका तापमान कपड़े के अनुसार सेट हो जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
रखरखाव
सिल्क की साड़ी या किसी भी सिल्क के कपड़े को रखते समय सावधानी रखनी चाहिए। इन कपड़ों को रखते समय जरूरी है कि इसे अच्छे से फोल्ड करके और कॉटन के कपड़े में लपेट कर रखा जाए। साथ ही महीने में एक बार इसकी तह को भी बदलते रहें ताकि कपड़ों में निशान न बनें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें