Manu Bhaker: दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने पेरिस में चल रहे ओलिंपिक खेलों में कमाल कर दिया। वो एक ही ओलंपिक में दो मेडल लाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने सबसे पहले देश के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिक्स शूटिंग इवेंट में भी एक और कांस्य पदक जीता। उनकी जीत यहीं तक सीमित नहीं है।
आज पेरिस खेलों के सातवें दिन भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह इस क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। देश को उनसे अभी और मेडल की आस है। हर कोई उनकी जीत की कामना कर रहा है।
मनु लगातार अपनी जीत से तो लोगों का प्यार बटोर ही रही हैं, पर क्या आप जानते हैं कि उनके लुक्स भी ऐसे होते हैं कि लोग उनकी तस्वीरों की काफी तारीफ करते हैं। आइए आपको भी मनु के कुछ ऐसे लुक्स दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आप भी कह उठेंगे कि हमारे एथलीट्स किसी मॉडल से कम हैं क्या ?