परिणिती चोपड़ा जब भी सा़ड़ी में नजर आती हैं। उनका लुक हर किसी को इंप्रेस कर जाता है। हालांकि उनकी फैशन च्वॉइस दूसरे ट्रेडिशनल कपड़ों से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में कमाल की होती है। लेकिन इस बार उनकी ब्लैक साड़ी वाले लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। टीवी शो हुनरबाज के सेट पर हर बार वो स्टनिंग लुक से सुर्खियां बटोरती दिखीं। इस बार भी परिणिती चोपड़ा ने फैंस को निराश नहीं किया और उनका क्लासी लुक अट्रैक्टिव दिखा। जिसे लड़कियां कॉपी कर सकती हैं।