फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Faceoff: परिणिती चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने पहनी एक जैसी ड्रेस, देखें किसका लुक है जबरदस्त

Sun, 23 Jan 2022 04:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone, parineeti chopra - फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा स्टाइल के मामले में काफी कंफर्टेबल लुक में ही नजर आती हैं। हालांकि पिछले दिनों उनका काफी बोल्ड फोटोशूट नजर आया था। लेकिन एक बार फिर वो अपने स्टाइलिश और एलिगेंट कपड़ों में नजर आईं। परिणिती चोपड़ा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है। जिसमे वो डांस रिएलिटी शो के लिए रेडी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
parineeti chopra - फोटो : instagram
बता दें कि परिणिती चोपड़ा डांस रिएलिटी शो हुनरबाज को जज कर रही हैं। जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे उनके साथ करन जौहर भी नजर आ रहे हैं। वहीं इसमे परिणिती चोपड़ा का एलगेंट लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। दरअसल. मिस चोपड़ा ने आइवरी शेड के शरारा सेट में तस्वीर साझा की है। जिसकी तुलना फैंस दीपिका पादुकोण से कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
parineeti chopra - फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर रितिका मीरचंदानी का डिजाइन किया आउटफिट कैरी किया है। फुल स्लीव टॉप के साथ फ्लेयर पलाजो मैच किया गया है। इस वी नेकलाइन फ्रिल टॉप पर बारीक थ्रेड वर्क किया गया है। जो इस आइवरी शेड के शरारा सेट को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। वहीं साथ में महीन वर्क के साथ इसके फ्लेयर्ड पैंट को भी पूरा किया गया है। जिसे परिणिती ने अपने स्टाइल के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है। 

4 of 6
deepika padukone, parineeti chopra - फोटो : instagram
मिस चोपड़ा ने इस शरारा सेट को मिड पार्टीशन पोकर स्ट्रेट हेयर के साथ मैच किया है। वहीं गले में सिल्वर चोकर नेकपीस उनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा है। दूसरी तरफ स्मोकी आईज और न्यूड शेड पिंक लिप्स परिणिती के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इस आइवरी शेड के शरारा सेट को दीपिका पादुकोण पहने नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने इस शरारा सेट को साल 2020 में दिवाली पार्टी के लिए चुना था। दीपिका इस खूबसूरत शरारा सेट को पहन सिद्धांत चतुर्वेदी के दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने अपने लुक को मैचिंग क्लच बैग के साथ पूरा किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो दीपिका ने मैट बेस मेकअप के साथ स्मोकी आईज और ब्राउन शेड न्यूड लिपकलर को चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दूसरी तरफ दीपिका ने इस शरारा के टॉप पर राउंड नेक वी नेकलाइन को चुना था। जबकि परिणिती चोपड़ा प्लजिंग नेकलाइन के साथ नजर आ रही हैं। तो इन तस्वीरों को देख आप खुद ही तय करें किसका लुक है जबरदस्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें