फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लेकर सभी रस्मों तक 'खूबसूरत लुक' में दिखीं पंखुड़ी पाठक, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Dec 2019 02:25 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक और समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव 1 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंध गए। ये हाई प्रोफाइल शादी दिल्ली में संपन्न हुई। बेहतरीन सुनहरे जोड़े में तैयार दुल्हा-दुल्हन ने मैचिंग कपड़े पहने थे। आगे की स्लाइड में देखें पंखुड़ी का दुल्हन अवतार कितना खूबसूरत है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
पंखुड़ी ने शादी के एक फंक्शन में गुलाबी रंग का गाउन पहना था। हाई बन हेयर स्टाइल मेकअप में पंखुड़ी पति के साथ जच रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की बात करें तो पंखुड़ी ने सुनहरे रंग का लहंगा पहना था जिसके साथ सिर पर लाल नेट का दुपट्टा लिया था। अपने शिमर लहंगे में दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

4 of 6
पंखुड़ी पाठक - फोटो : Social Media
पंखुड़ी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी और हल्दी के रस्म की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें होने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रही है। पंखुड़ी ने एक शायरी के साथ ट्विटर पर अपनी मेहंदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- 'सत्य वह सूरज है जिसे फरेब के बादल ढक सकते हैं, लेकिन बुझा नहीं सकते।'
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
इसके अलावा उन्होंने और भी कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह परिवारवालों के साथ पूजा-पाठ कर अन्य रस्में पूरी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें दूल्हे यानि अनिल यादव की तो उन्होंने भी दुल्हन के साथ मैचिंग सुनहरी शेरवानी  पहनी थी। सिर पर गुलाबी पगड़ी लगाए अनिल भी काफी जच रहे थे। अनिल यादव की पूर्व पत्नी ज्योति यादव का आरोप है कि अनिल यादव से उनकी शादी 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही अनिल लगातार उनके साथ मारपीट किया करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें