Panchayat 3: हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई पंचायत वेब सीरीज का सीजन 3 लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें सचिव जी से लेकर प्रधान जी तक के किरदार की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। पंचायत वेब सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे। अब जब सीरीज रिलीज हो गई है तो लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
इस वेब सीरीज में मंजू देवी का किरदार भी काफी खास है। मंजू देवी फुलेरा गांव की प्रधान हैं। मंजू देवी का किरदार मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने निभाया है। जिस तरह से मंजू देवी अपने सादगी भरे अंदाज से वेब सीरीज में लोगों का दिल जीत रही हैं, ठीक उसी तरह नीना गुप्ता असल जिंदगी में अपने लुक्स से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।
नीना गुप्ता 64 साल की उम्र में भी कहर ढाती हैं। अपने लुक्स से वो आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। तो चलिए देर ना करते हुए आपको भी मंजू देवी उर्फ नीना गुप्ता के कुछ हटके लुक्स दिखाते हैं।