टेलीविजन इंडस्ट्री की दिग्गज और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैं। वैसे तो श्वेता खुद काफी स्टाइलिश और अपनी उम्र के इतर बहुत ही खूबसूरत हैं लेकिन उनकी बेटी पलक तिवारी आज कल अधिक चर्चा में हैं। पलक तिवारी का हार्डी संधू के साथ नया डांस वीडियो 'बिजली-बिजली' आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस गाने में पलक तिवारी की बोल्डनेस और ग्लैमरस लुक को हर किसी ने पसंद किया। उसके बाद पलक तिवारी का स्टाइल स्टेटमेंट चर्चा में आ गया। इन दिनों इंडस्ट्री में उन्हें फैशन आइकन के तौर पर देखा जाने लगा है। पलक तिवारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बोल्ड तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर गर्मी बढ़ाती रहती हैं लेकिन बोल्ड पलक तिवारी का एक और स्टाइल है जिस देख आप हैरान हो जाएंगे। पलक तिवारी का देसी लुक बहुत प्यारा है। पलक प्रिंटेड सूट से लेकर गरारा, शरारा को भी इतनी स्टाइल में कैरी करती हैं कि हर लड़की उनकी फैन हो जाए। अगली स्लाइड्स में देखिए पलक तिवारी के कुछ ट्रेडिशनल लुक।