फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने नए लुक में पलक मुछाल लगी रही हैं बेहद मोहक, प्रशंसक ने कह डाला ‘मैगी’

Fri, 02 Apr 2021 02:57 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उनकी सादगी हमेशा झलकती रहती है - फोटो : Social Media

अपने गायन से लोगों के दिलों पर राज करने वाली पलक सामाजिक कार्यों में भी बहुत आगे रहती हैं। पलक कितने ही लोगों के ऑपरेशन करा चुकी हैं। पलक दिल से जितनी खूबसूरत हैं, उनकी बाहरी खूबसूरती भी बेमिसाल है। पलक को खुद को सज-संवरकर रहना पसंद है लेकिन पलक की खासियत यह है कि उनकी सादगी हमेशा झलकती रहती है। अगली स्लाइड्स से देखिए पलक का यह मोहक रूप।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पलक मुछाल का नया लुक - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
पलक ने लाल रंग का फूल स्लीव्स का टॉप पहना है, टॉप पर लाल रंग से ही पत्तियां बनी हैं। आगे की तरफ दो गुब्बारे रखे हैं, ऐसा लग रहा है पलक किसी पार्टी में शामिल हुई होंगी। एक हाथ को आगे से गर्दन पर रखते हुए बड़ी नजाकत से पलक ये पोज दे रही हैं। पलक इस तस्वीर में बाईं ओर देख रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
मेकअप की बात करें तो वो बहुत साधारण है - फोटो : ANI

बाल हैं सदाबहार
पलक के प्राकृतिक बाल एकतरफ से आगे की ओर आ रहे हैं और वे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। पलक ने बालों में हाइलाइट्स डलवा रखी हैं, जो कि उनपर जंच रही हैं। मेकअप की बात करें तो वो बहुत साधारण है। पलक ने ड्रेस से मिलती-जुलती लिपस्टिक का प्रयोग किया है। 

 

4 of 5
एक फैन ने तो उन्हें मैगी तक कह डाला है - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशंसकों ने कह डाला मैगी
पलक बहुत मोहक नजर आ रही हैं इसलिए उनके प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट पर बहुत अच्छे कमेंट किए हैं पर जिस तरह से पलक ने बालों को आगे की ओर कर रखा है, एक फैन ने तो उन्हें मैगी तक कह डाला है। वहीं अन्य प्रशंसक भी उनके बालों की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर लुक में सुंदर और मोहक ही नजर आती हैं - फोटो : social media
पिछले लुक्स मेंं भी लग रही हैं खूबसूरत
पलक अपने लुक्स के साथ प्रयोग करती रहती हैं। कभी वे स्कर्ट-टॉप पहन लेती हैं तो अधिकतर समारोह में वे गाउन आदि पहनना पसंद करती हैं। हालांकि इस बात में कोई दो राय नहीं कि पलक हर लुक में सुंदर और मोहक ही नजर आती हैं और वे अपने बालों के साथ प्रयोग करना थोड़ा कम ही पसंद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें