महिलाओं के लिए किसी भी कपड़े के साथ ही सबसे जरूरी होती है ब्रा। जिसे वो सहज महसूस करने और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए पहनती हैं। वहीं, एक सही ब्रा किसी भी कपड़े को परफेक्ट स्टाइल देने के लिए काफी होती है। अगर आपकी ब्रा का साइज गलत है या आपने गलत ब्रा पहन ली तो फिर सारी ड्रेसिंग स्टाइल बिगड़ जाती है। साथ ही सबके सामने शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। तो अगर खुद को ऐसी किसी भी परिस्थिति में फंसता नहीं देखना चाहती हैं तो एक सही ब्रा का चुनाव करना बहुत जरूरी है। वैसे तो ब्रा बहुत तरीके की होती है लेकिन पैडेड ब्रा की बात सबसे अलग है। पैडेड ब्रा के बारे में बहुत सारी महिलाओं को गलतफहमियां रहती है। तो आगे की स्लाइड में जानिए क्यों सही साइज के लिए पैडेड ब्रा जरूरी है।