दरअसल दिल्ली के एक तीस वर्षीय युवक को हार्ट अटैक आ गया था। बताया गया है कि वो युवक अपने दोस्तों के साथ कार से ऋषिकेश की यात्रा पर गया था। जहां उसे पैर के सुन्न होने का एहसास हुआ। घर आने के बाद उसे पहले सांस फूलने की दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया गया कि इनको हार्ट अटैक आया है। इस घटना के बाद से ही ये चर्चा जोरों पर है कि क्या स्टाइलिश दिखने के लिए स्किनी जींस पहनना जरूरी है। फैशन के चक्कर में बहुत ज्यादा चुस्त जींस पहनने से बचने में ही भलाई है।