शादी के दिन हर दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वो सारे जतन करती है। गहने, कपड़े से लेकर मेकअप हर चीज को परफेक्ट दिखने की पूरी कोशिश रहती है। मेहंदी, संगीत से लेकर शादी की हर रस्म में लड़की चाहती है कि उसका चेहरा चमकता रहे। इसके लिए वो काफी पहले से तैयारियां भी करना शुरू कर देती है। लेकिन खास दिन की तैयारी के लिए मेकअप और ज्वैलरी के साथ ही इन चीजों को भी करना जरूरी है। नहीं तो थकान और तनाव चेहरे पर साफ नजर आने लगेगी और शादी वाले दिन चेहरा फीका दिखेगा। तो चलिए जानें वो खास ब्यूटी रूटीन जो हर दुल्हन को शादी के कम से कम सात दिन पहले से तो शुरू कर ही देनी चाहिए।