लड़के हों या लड़कियां जींस अधिकतर युवाओं के वॉर्डरोब में जींस जरूर होती है। जींस स्टाइलिश लुक देने के साथ ही लगभग हर मौके पर कैरी की जा सकती है। हालांकि जब जींस पुरानी होने लगती है, जैसे अगर उनका रंग निकलने लगा या फट गई, तो लोग उन्हें पहनना बंद कर देते हैं। जींस भले ही आपकी पसंदीदा हो, लेकिन भी आप उन्हें चाह कर भी नहीं पहन पाते। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों से पुरानी और फटी जींस को नए लुक में कैरी कर सकते हैं। आपकी पुरानी जींस को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा कि यह नई नहीं हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई पुरानी जींस हैं तो उसे फेंकने के बजाए कुछ आइडियाज की मदद से नए लुक में कैरी करने की तैयारी कर लें। चलिए जानते हैं अपनी पुरानी, फटी या रंग उतरी जींस को नया जैसा करने का तरीका।