फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लेकर रिसेप्शन तक दिल खुश कर देंगी तृणमूल कांग्रेस सांसद की ये 'स्टाइलिश' तस्वीरें

Fri, 05 Jul 2019 07:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
तृणमूल की नवनिर्वाचित सांसद और बंगाली फिल्म अभिनेत्री नुसरत जहां जाना माना नाम तो थीं ही लेकिन अब चर्चाओं में रहना इनकी आदत हो गई है। नुसरत ने हाल ही में तुर्की के बोडरम में कोलकाता के मशहूर कपड़ा व्यवसायी निखिल जैन से शादी की है। नुसरत राजनीति की वजह से जितनी सुर्खियों में रहती हैं उतनी ही चर्चा उनके स्टाइल की भी है। नुसरत की  शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। ऐसे में उनके स्टाइल, लुक, अटायर, मेकअप की बात करने तो बनता है।
विज्ञापन

2 of 6
शादी से पहले ही परिवार संग तुर्की के पोर्ट टाउन पहुंची नुसरत और पति निखिल जैन ने शादी के दिन फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइनर का लंहगा पहना और वहीं निखिल ने भी सब्यसाची की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी।
 
विज्ञापन

3 of 6
अपने जीवन के खास मौके पर नुसरत का अंदाज देखने लायक था। दुल्हन के अवतार में नुसरत बेहद खूबसरत लग रही थीं। रोमांस और खूबसूरती के लिए मशहूर तुर्की में समुद्र किनारे दिन में शादी हुई। दिन के लिहाज से लाल रंग का जोड़ा, खिला हुआ ब्राइडल मेकअप नुसरत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 

4 of 6
नुसरत ने हिंदू रीती रिवाज के अनुसार लाल चूड़ा, सहारे कलीरे हाथों में पहने। नाक में बड़ी सी नथ और मांगटीके के साथ लुक को पूरा किया। वहीं निखिल जैन भी कम नहीं लग रहे थे। फेड व्हाइट शेरवानी के ऊपर जबरदस्त साफा के साथ लुक को पूरा किया। 
विज्ञापन

5 of 6
नुसरत असल जिंदगी में भी काफी स्टाइलिश हैं। पारंपरिक परिधान से लेकर वेस्टर्न ड्रेस दोनों को काफी अच्छे से कैरी करती हैं। चाहे साड़ी हो या सूट, वेस्टर्न हो या पार्लियामेंट वार्डरॉब नुसरत का फैशन सेंस उनके वार्डरॉब कलेक्शन से साफ जाहिर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बंगाली अभिनेत्री और जाधवपुर से सांसद मिमि चक्रवर्ती जो नुसरत की दोस्त हैं वह भी शादी में शरीक हुईं। 29 साल की नुसरत निखिल के कपड़ा श्रृंखला का मॉडलिंग चेहरा रही हैं। हालांकि दोनों का परिचय पिछले साल ही हुआ। नुसरत जहां ने साल 2010 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह टीएमसी के टिकट पर बशीरघाट सीट से मैदान में उतरीं और जीत हासिल की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें