फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन की बहन अपनी लेटेस्ट तस्वीर में लग रही हैं लाजवाब, जमकर कमेंट कर रहे फैंस

Sat, 24 Apr 2021 08:34 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फैशन सेंस और खूबसूरती के कारण लोग उनके दीवाने हैं - फोटो : Social Media

सेनन सिस्टर्स ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं से आग लगा रखी है। कृति सेनन को प्रशंसक जितना पसंद करते हैं, नूपुर को भी लोग उतना ही पसंद करते हैं। नूपुर के प्रति लोगों का ध्यान इसलिए नहीं है कि वे कृति सेनन की बहन हैं बल्कि उनके फैशन सेंस और खूबसूरती के कारण लोग उनके दीवाने हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए नूपुर का लेटेस्ट अवतार।

 

विज्ञापन

2 of 5
नूपुर लग रही हैं बेहद खूबसूरत - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट
नुपूर ने बहुत साधारण सा आउटफिट पहना है लेकिन यही वजह है कि उनकी सादगी उभर कर आ रही है और वे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने क्रीम कलर का नेट का टॉप पहना है, जिसके साथ उन्होंने सफेद रंग का पेंट पहना है जिसपर फ्लोरल प्रिंट है, नीले और पीले रंग के सुंदर फूल बने हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
कपड़े बहुत आरामदायक हैं - फोटो : social media

गर्मियों के अनुसार है लुक
नूपुर को इन तस्वीरों में देखना इसलिए भी अच्छा लग रहा है क्योंकि उन्होंने हल्के रंग के कपड़े पहने हैं, साथ ही यह कपड़े बहुत आरामदायक हैं। एक अच्छा सा पोज देते हुए नूपुर फ्लोर पर बैठी हुई हैं और उनके एक्सप्रेशन्स भी एकदम परफेक्ट हैं। यह एक लो एंगल फोटो है। 

4 of 5
मेकअप एकदम लाइट है - फोटो : सोशल मीडिया

लिपशेड है परफेक्ट
जहां अधिकतर सुंदरियां पैरों में हील्स पहनती हैं, वहीं नूपुर पैरों को सफेद रंग के फ्लेट्स पहनकर बैठी हैं। कानों में उन्होंने सिंपल रिंग्स पहने हैं। मेकअप एकदम लाइट है। हल्के रंग का लिपशेड लगाया हुआ है। बालों को खुला रखा है। बालों में वेव्स दिख रहे हैं और बालों का कलर भी बहुत अच्छा लग रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस गीत में वे अक्षय कुमार के साथ नजर आईं - फोटो : social media
जल्द ही फिल्मों में दिखाई देंगी
नूपुर को फिलहाल गीत के बाद से ही खूब ख्याति मिली। इस गीत में वे अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। इसके बाद से ही बॉलीवुड में उनके फिल्मों में लॉन्च को लेकर कई तरह की खबरें सुनाई देनी लगीं। हालांकि सच्चाई तो तब ही पता चलेगी जब नूपुर की कोई फिल्म हम देख पाएंगे। 2020 में कहा जा रहा था कि प्रसिद्ध निर्देशक साजिद नाडियावाला उन्हें लॉन्च करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें