फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा की राह चलीं दीपिका पादुकोण, सिल्क की साड़ियों में अक्सर दिखाती हैं जलवे

Sun, 14 Jun 2020 03:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड में सिल्क की साड़ियों का क्रेज सबसे ज्यादा अभिनेत्री रेखा को है। रेखा अक्सर ही इवेंट और अवॉर्ड फंक्शन में सिल्क और कांजीवरम की साड़ियों में नजर आती हैं। जिसके आगे सारे सितारे फीके पड़ जाते हैं और वो अकेली ही सारी लाइम लाइट लूट ले जाती हैं। लेकिन अब सिल्क की साड़ियों को पहनने की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। और वो नाम है दीपिका पादुकोण का। बेहद खूबसूरत दीपिका अक्सर ही इवेंट्स पर सिल्क की साड़ियों में लिपटी नजर आईं है। जिसमें उनका लुक ग्रेसफुल होने के साथ ही काफी खूबसूरत भी दिख रहा था। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें दीपिका के खूबसूरत सिल्क साड़ी लुक।


 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण अपनी परफेक्ट फिगर और लंबाई के साथ इस भारी-भरकम साड़ी को बड़े ही ग्रेसफुली कैरी करती नजर आती हैं। शादी के बाद वो लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आईं थी। जिसे डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। 

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social media
दीपिका एक बार नहीं कई बार सिल्क की साड़ी में नजर आ चुकी हैं। गुलाबी रंग की इस सिल्क की साड़ी को पहन दीपिका अपने पिता के सम्मान समारोह में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंची थी। गुलाबी रंग की इस सिल्क की साड़ी में हैवी गोल्डन बॉर्डर बना था। वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक लिप्स में गजब की खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। 


 

4 of 7
Deepika Padukone - फोटो : Social Media
वहीं पिछले साल गणेश चतुर्थी के उत्सव पर दीपिका नई दुल्हन सी तैयार हो कर भगवान गणेश की पूजा करने पहुंची थी। जिसमें उन्होंने बीज रंग की सिल्क की साड़ी़ पहनी थीं। 


 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : social media
रेखा की तरह ही दीपिका भी सिल्क की साड़ी में जलवे दिखाती हैं। इस लाल साड़ी में तैयार दीपिका कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं। हैवी नेकपीस में तैयार दीपिका किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं।




 
विज्ञापन

6 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
सिल्क साड़ियों की अनऑफिशियल क्वीन रेखा ने दीपिका को ये खूबसूरत सिल्क की साड़ी गिफ्ट की थी। जिसे दीपिका ने एक इवेंट के दौरान पहनी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : social media
वहीं कपिल शर्मा के रिसेप्शन में पहुंची दीपिका ने गुलाबी रंग की रॉ मैंगो की सिल्क की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ गोल्डन चोकर नेकपीस और बालों में गजरा लगाएं दीपिका आकर्षक लुक में नजर आ रही थीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें