फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी प्रतियोगिता से बन गईं बड़े पर्दे की क्वीन, इन हसीनाओं ने खूबसूरती के साथ एक्टिंग में भी बनाया लोगों को फैन

Thu, 16 Jul 2020 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
भारत की कई सारी हीरोइनें हैं जिन्होंने ब्यूटी पैजेंट जीतने के बाद फिल्मों की ओर रुख किया और बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। इन हसीनाओं की खूबसूरती के साथ लोग फैशन और एक्टिंग के भी कायल हुए। तो चलिए जानें उन हीरोइनों के बारे में जिन्होंने मॉडलिंग में अपनी खूबसूरती दिखाने के साथ ही एक्टिंग में भी जलवा दिखाया।

 
विज्ञापन

2 of 6
zeenat aman
जीनत अमान
जीनत अमान ने कई सारी फिल्मों में काम किया। जिसमें 'हरे रामा हरे कृष्णा' में देवानंद के साथ खूब सारे लोगों ने पसंद किया था। जीनत मिस इंडिया एशिया पेसिफिक का खिताब 1970 में जीत चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्री
फिल्मों से दूर हो चुकी मीनाक्षी ने फिल्मों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों को फैन बनने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म दामिनी में उनके दमदार किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। मीनाक्षी ने 1981 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट जीता था।

 

4 of 6
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला
वहीं अपनी क्यूट स्माइल से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली जूही चावला ने 1984 में मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम किया था। जिसके बाद वो फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बड़े पर्दे पर नजर आईं।



 
विज्ञापन

5 of 6
Dia Mirza - फोटो : Social Media
दीया मिर्चा
चार्मिंग ब्यूटी दीया मिर्जा ने 2000 में 'मिस एशिया पेसिफिक' का खिताब जीता था। जिसके बाद मॉडलिंग और फिर 2001 में रहना है 'तेरे दिल में' फिल्मों में नजर आईं थी। इस समय दीया मिर्चा सोशल एक्टीविस्ट के तौर पर काफी सक्रिय रहती हैं। साथ ही इनका फैशन सेंस भी कमाल का होता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha dhupia
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया भी दर्शकों के बीच अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। साथ ही फैंस इनके फैशन और स्टाइल के भी दीवाने रहते हैं। नेहा ने 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। नेहा पिछले कुछ सीजन में 'एमटीवी रोडीज' में नजर आ चुकी हैं। जिसमें लोगों को टास्क देते दिखती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें