फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आपने मिस तो नहीं कर दी नोरा फतेही की ये तस्वीरें, शीशे जड़े ब्लाउज में लग रहीं कमाल

Tue, 13 Apr 2021 04:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही - फोटो : instagram
नोरा फतेही दिनोंदिन हर किसी की निगाह में चढ़ चुकी हैं। उनकी हर अदा फैंस को पसंद आती हैं। डांस मूव्स से लेकर स्टाइल तक नोरा हर बार हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब हो जाती हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होती हैं। इन्हीं तस्वीरों में से एक नोरा इस देसी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मशहूर डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के लहंगे में रेडी नोरा का ये लुक कहीं आप ने भी मिस नहीं कर दिया?
विज्ञापन

2 of 5
नोरा फतेही - फोटो : instagram
डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के क्रिएटिव कलेक्शन में रेडी नोरा बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी तस्वीरें भी शानदार है। जिसमे नोरा मिरर वर्क से सजे ब्लाउज के साथ रेशमी धागों की कढ़ाई वाले घाघरे में तैयार हैं। इस घाघरे की खासियत इस ड्यूल टोन है। जिसमे सफेद रंग के धागों के नीचे न्यूड शेड के कलर का बेस इस्तेमाल किया गया है। वहीं नोरा इस घाघरे में हमेशा की तरह ही आकर्षक लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : instagram
हैवी मिरर और स्वारोस्की क्रिस्टल से सजे ब्लाउज के साथ लगभग मैचिंग करता नेकपीस बेहद आकर्षक लग रहा है और नोरा इस देसी लुक में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं। वहीं डार्क रेड लिपस्टिक और पिंक चिक्स के साथ कर्ली बालों में उनकी खूबसूरती किसी को भी घायल करने के लिए काफी दिख रही है। 

4 of 5
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi
बता दें कि नोरा हर तस्वीर बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड शो के लिए अपनी डांस प्रेक्टिस का वीडियो साझा किया था। जिसमे वो काफी कठिन मूव्स की प्रेक्टिस करते दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : instagram
नोरा इन दिनों कई सारे डिजाइनर्स की चहेती बन चुकी हैं। देसी लुक के लिए वो अक्सर ही इवेंट में साड़ी पहने नजर आ जाती हैं। वहीं नोरा खास पर्ल डिजाइन के ब्लाउज पहने बेहद आकर्षक लुक में नजर आ चुकी हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें