फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबी सुंदरी बन इतरा रहीं नोरा फतेही, सुनहरे कफ्तान ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत

Sun, 17 Jan 2021 03:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
नोरा फतेही बॉलीवुड में अपने डांस मूव्स की वजह से पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनका ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को दीवाना बना रहा है। वो जब भी किसी इवेंट में या फिर आउटिंग के लिए नजर आती हैं। तो उनका फैशनेबल स्टाइल हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। एयरपोर्ट पर उनका कंफर्टेबल और स्टाइलिश अंदाज हो या फिर किसी आउटिंग के लिए पहनी उनकी हील्स, हर बार सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार भी जब वो सुनहरे कफ्तान में नजर आईं तो हर कोई उनकी खूबसूरती का मुरीद हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया है। दुबई में एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची नोरा ने कफ्तान ड्रेस को चुना था। जो कि आजकल करीना कपूर की पसंदीदा ड्रेस बनी हुई है। सुनहरे धागों से कढ़ाई वाले इस ड्रेस में नोरा किसी अरबी सुंदरी जैसी नजर आ रही थी। वहीं नोरा की तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल लग रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
मोरक्को के फैशन लेबल इमाने काउचर की डिजाइन किए हुए इस आइवरी रंग के कफ्तान पर सुनहरे धागों से वर्क किया गया था। वहीं फुल स्लीव ड्रेस पर बारीक और बड़े आकार के फूलों की कारीगरी की गई थी। जबकि ड्रेस से मैच करती वर्क वाली गोल्डन बेल्ट भी थी। जो फिगर को परफेक्ट डिटेल दे रही थी। वहीं नोरा इस ड्रेस में किसी अरब सुंदरी की तरह दिख रही थीं। 

4 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
यहीं नहीं नोरा को ये कफ्तान ड्रेस इतनी पसंद आई कि कुछ समय बाद ही वो एक और कफ्तान ड्रेस को पहने दिखीं। गुलाबी रंग के शेड वाले इस कफ्तान में भी वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं अबकी बार इस ड्रेस को डिजाइनर कलेक्शन सोफिया बेनाहिया से लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
हल्के गुलाबी रंग की कफ्तान ड्रेस में पैरों के पास कट बना हुआ था। वहीं सुनहरे रंग के धागों से इस ड्रेस पर वर्क किया गया था। कफ्तान को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए साथ में महीन कपड़े की ओवरसाइज जैकेट लगी थी। जिसकी टेल फ्लोर स्वीपिंग थी। जबकि बात करें मेकअप की तो मैट फिनिश मेकअप के साथ डार्क रेड लिपस्टिक में नोरा गजब ढा रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें