फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा फतेही की सादगी देख भूल जाएंगे एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज, बुर्का पहनें तस्वीरें आईं सामने

Sat, 04 Dec 2021 05:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही बुर्का लुक - फोटो : Instagram/norafatehi
कनाडाई डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही के भारत में बड़ी फैन फॉलोइंग है। जब नोरा बड़े पर्दे से लेकर टीवी शो में अपने डांस मूव दिखातीं हैं तो उनके काम की तारीफ करने वालों की कमी नहीं होती। नोरा जितनी उम्दा डांसर हैं, उनका लुक भी उतना ही खूबसूरत है। नोरा की मुस्कान के भी दीवाने कम नहीं हैं। नोरा फतेही अपने बोल्ड लुक और रिवीलिंग ड्रेस के लिए जानी जाती हैं। नोरा वेस्टर्न कपड़ों को बेहद ग्लैमरस तरीके से कैरी करती हैं। कई बार नोरा को ऐसी आउटफिट में स्पॉट किया गया, जिसे देख लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गईं। ऐसा नहीं कि नोरा को केवल वेस्टर्न आउटफिट्स और बोल्ड लुक में ही लोग पसंद करते हैं। नोरा कई बार भारतीय पारंपरिक परिधानों में भी नजर आ चुकीं हैं। सूट से लेकर साड़ी और लहंगा में नोरा बेहद खूबसूरत दिखती हैं। हालांकि इस बार नोरा का नया अवतार सामने आया है। नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस काले रंग के बुर्का में दिख रहीं हैं। उनके इस लुक को फैंस बहुत पसंद कर रहें हैं। नोरा की खूबसूरती और सादगी वाले इस लुक की तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 5
नोरा फतेही बुर्का लुक - फोटो : Instagram/norafatehi
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपने नए अवतार की कुछ तस्वीरें शेयर की, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरें में नोरा का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही बुर्का लुक - फोटो : Instagram/norafatehi
नोरा ने न तो रिवीलिंग आउटफिट पहना है और न ही बोल्ड अदाएं दिखाईं हैं। उन्होंने काले रंग का बुर्का पहन रखा है। सिर  पर दुपट्टा डाला हुआ है। हालांकि उनका ये लुक सादगी में भी प्यारा लग रहा है। 

4 of 5
नोरा फतेही बुर्का लुक - फोटो : Instagram/norafatehi
चांद की रोशनी में काले रंग के कपड़ों में नोरा की खूबसूरती अधिक निखर कर आ रही है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप अप्लाई किया है। जिसमें सिर्फ और सिर्फ उनकी आंखें ही फैंस को आकर्षित करने के लि्ए काफी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही बुर्का लुक - फोटो : Instagram/norafatehi
नोरा ने एक तस्वीर में दुपट्टे से अपने चेहरे को आधा छुपा रखा है। यहां उनकी सुरमई आंखें बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। गोरे रंग पर आंखों पर पतला काजल लगाएं नोरा की तस्वीरों को काफी लाइक्स मिल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें