लखनऊ का मशहूर चिकनकारी वर्क लोगों को काफी पसंद आता है। ऐसे में हाल ही में नीता अंबानी चिकनकारी लहंगा पहने दिखाई दीं। उनका ये लहंगा बेहद खूबसूरत दिख रहा था।
लखनऊ का मशहूर चिकनकारी वर्क अब दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुका है। चिकनकारी वर्क वाले आउटफिट लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल और क्लासी बनाने का काम करते हैं। खास बात ये है कि चिकनकारी आउटफिट ज्यादातर हल्के रंगों में ही देखने को मिलते हैं। हल्के रंगों में इसका काम और भी ज्यादा उभरकर सामने आता है। यही वजह है कि बड़े से बड़े सेलेब्स भी अब चिकनकारी आउटफिट पहनना पसंद करते हैं।
हाल ही में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो खूबसूरत सा चिकनकारी लहंगा पहनी हैं। उनके इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि इस लेख में हम उनके साथ साथ आपको कई अन्य सेलेब्स के चिकनकारी आउटफिट लुक दिखाने जा रहे है। ताकि आप भी उनके कलेक्शन पर नजर डालकर खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन
2 of 7
चिकनकारी आउटफिट में नीता अंबानी
- फोटो : instagram
नीता अंबानी का चिकनकारी लहंगा
उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीता अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो ऑफ व्हाइट रंग का चिकनकारी लहंगा पहनी हैं। इस लहंगे के साथ उन्होंने शॉर्ट कुर्ती पहनी है, जो उनके लुक को हमेशा से अलग बना रही है। इस लुक के साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी भी कैरी की है।
विज्ञापन
3 of 7
चिकनकारी साड़ी
- फोटो : instagram
चिकनकारी साड़ी
दीपिका पादुकोण की ये चिकनकारी साड़ी क्लासी लुक देने में आपकी मदद करेगी। चाहें तो इसके साथ अलग रंग का ब्लाउज पहनें। यदि आपका ब्लाउज कॉन्ट्रास्ट में होगा तो इस साड़ी का लुक और निखर के सामने आएगा। ऐसी साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
4 of 7
चिकनकारी गाउन
- फोटो : instagram
चिकनकारी गाउन
गाउन पहनना लड़कियों को काफी पसंद होता है। खासतौर पर अगर चिकनकारी गाउन होगा, तो वो आपके लुक को ग्रेसफुल बनाएगा। गाउन जैसे आउटफिट को हर कार्यक्रम में पहना जा सकता है। इसे आप पूजा पाठ से लेकर शादी तक में कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
चिकनकारी सूट
- फोटो : instagram
चिकनकारी अनारकली सूट
अगर शादी विवाह में रॉयल लुक कैरी करने का सोच रहीं हैं तो इस तरह का चिकनकारी अनारकली सूट का चयन करें। हैवी सा अनारकली सूट आपके लुक को क्लासी बनाएगा। ऐसे सूट के साथ दुपट्टा जरूर पहनें। इसके साथ साथ ऐसे सूट के साथ ज्वेलरी को कम ही रखें।
विज्ञापन
6 of 7
चिकनकारी लहंगा
- फोटो : instagram
चिकनकारी अनारकली गुलाबी लहंगा
जैसा कि आपको पता है कि चिकनकारी आउटफिट सिर्फ हल्के रंगों में ही आते हैं, ऐसे में आप अपने कलेक्शन में ऐसे चिकनकारी गुलाबी लहंगे को शामिल कर सकते हैं। ये भी देखने भी काफी प्यारे लगते हैं।
यदि आप ऐसा सोच रहे हैं कि चिकनकारी आउटफिट सिर्फ एथनिक में आते हैं तो ये आपकी गलतफहमी है। आज के समय में चिकनकारी वर्क में ऐसे इंडो वेस्टर्न आउटफिट भी आते हैं। ऐसे में आप चिकनकारी इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनकर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा सकती हैं।