फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: नवरात्रि में पहनें इस रंग के कपड़े, मां दुर्गा हो जाएंगी खुश

Wed, 25 Mar 2020 07:51 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि - फोटो : फाइल फोटो
चैत्र नवरात्रि पर्व की शुरुआत आज से हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां दुर्गा के इस पावन पर्व में रंगो का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्रि में नौ दिन दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पूजा करने के लिए मां के स्वरूप के अनुसार कपड़ों के रंग का चयन करना अच्छा होता है। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों के अनुसार कौन से रंगो के कपड़े पहनने चाहिए...
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शैलपुत्री
नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा शैलपुत्री माता हैं। यह पर्वतराज हिमालय के घर में जन्मी थी, जिसके कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। शैलपुत्री माता की पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पीले रंग के कपड़े पहनने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
chaitra navratri 2020 - फोटो : chaitra navratri 2020
ब्रह्माचारिणी
नवदुर्गाओं में दूसरी माता ब्रह्माचारिणी हैं। ब्रह्माचारिणी माता की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।

4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
चंद्रघंटा
मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। चंद्रघंटा माता की पूजा के दौरान स्लेटी रंग का कपड़ पहनना आपके लिए लाभदायक होगा। स्लेटी रंग के कपड़े पहनन कर पूजा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
fashion - फोटो : insatgram
कुष्मांडा
मां दुर्गा की तीसरी शक्ति कुष्मांडा माता हैं। कुष्मांडा माता के आठ भुजाएं हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन कुष्मांडा मां की पूजा की जाती है। इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मां कुष्मांडा को नारंगी रंग प्रिय है।
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
स्कंदमाता
स्कंदमाता माता दुर्गा मां की पांचवी शक्ति है। स्कंदमाता अपने भक्तो को इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। अगर आप भी अपनी इच्छाओं को पूरा करवाना चाहते हैं तो इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहने। सफेद कपड़े पहनकर स्कंदमाता की पूजा करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
saree - फोटो : social media
कात्यायनी
कात्यायनी को अमरकोष में पार्वती का दूसरा नाम बताया गया है। नवरात्रि के छठे दिन कात्यायनी माता की पूजा की जाती है। कात्यायनी माता के पूजा के दौरान लाल वस्त्र धारण करने चाहिए। कात्यायनी और दुर्गा माता दोनों को लाल रंग काफी प्रिय है।

8 of 10
saree - फोटो : social media
कालरात्रि
कालरात्रि माता दुर्गा माता की सांतवी शक्ति है। कालरात्रि माता को  काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, रुद्रानी, चामुंडा, चंडी और दुर्गा के कई विनाशकारी रूपों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवी के इन रुपों से सभी राक्षस भूत, प्रेत, पिसाच और नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है।  कालरात्रि माता की पूजा के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

9 of 10
saree - फोटो : insatgram
महागौरी
महागौरी मां दुर्गा की आठवी शक्ति है। नवरात्रि के आठवे दिन महागौरी माता की पूजा की जाती है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
navratri 2020
सिद्धिदात्री
सिद्धिदात्रत्री माता मां दुर्गा की नौवी और अंतिम शक्ति है। नवरात्रि के आखिरी दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें