फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Actress: बैकलेस ड्रेस पहन अवॉर्ड शो में पहुंची ये हसीना, कपड़ों की सिलाई पर होने लगी ट्रोल

Mon, 12 Dec 2022 11:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
nia sharma - फोटो : instagram
फिल्म और टीवी की एक्ट्रेस इन दिनों अपने गॉर्जियस लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाते दिख जाती हैं। खासतौर पर निया शर्मा, जो टीवी पर भी अपने किरदारों में काफी बोल्ड दिखती हैं। असल जिंदगी में भी जब भी वो किसी इवेंट में होती हैं। तो उनका ग्लैमरस और हॉट अंदाज हर किसी को नजर आ जाता है। इंडियन टेली अवॉर्ड में पहुंची निया शर्मा ने हमेशा की तरह ही बोल्ड लुक में कहर ढाया। लेकिन ये हसीना अपने लुक से ज्यादा कपड़ों की सिलाई की वजह से ट्रोल हो गई। 
विज्ञापन

2 of 4
nia sharma - फोटो : instagram
दरअसल, बीती रात इंडियन टेली अवॉर्ड आयोजित किया गया। जिसमे टीवी की दुनिया के सितारों का मेला देखने को मिला। इस अवॉर्ड शो में निया शर्मा भी पहुंची थीं। निया के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमे वो पूरी स्टाइल से अपनी बेयर बैक फ्लांट करते दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
nia sharma - फोटो : instagram
निया ने इस खास मौके पर सफेद रंग की सैटिन ड्रेस को चुना है। जिसकी बैकलेस डिजाइन के साथ फ्रंट में हॉल्टर नेक डिजाइन है। वहीं गहरे गले की प्लजिंग नेकलाइन इस ड्रेस को और भी ज्यादा बोल्ड बना दे रही है। जबकि हाई स्लिट के साथ ड्रेस को कंप्लीट किया गया है। निया ने अपने बोल्ड लुक को सेंटर स्ट्रेट पार्टीशन हेयरस्टाइल के साथ पेयर किया है। वहीं बेरी लिपकलर खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
nia sharma - फोटो : instagram
निया के वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और उर्फी की बहन कह कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने निया की ड्रेस की सिलाई पर कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट किया है- बुरी सिलाई और खराब फिनिशिंग। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कपड़े की सिलाई को बेहद खराब बताया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें