फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nia Sharma: सफेद जैकेट में निया शर्मा करा रही थीं फोटोशूट, बोल्ड तस्वीरें देख यूजर्स का ठनका माथा

Mon, 15 Feb 2021 01:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निया शर्मा - फोटो : Instagram: @niasharma90
निया शर्मा इन दिनों अपने जबरदस्त बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर ही अपने शानदार बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती हैं। जिसे देख ट्रोलर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। लेकिन इस बात का उन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ता। तभी तो पिछले दिनों डीप कट ब्लाउज में ग्लैमरस लुक दिखाने के बाद अबकी बार फिर से वो सफेद जैकेट में बोल्ड पोज दे रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो दोनों ही निया ने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसे देख ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
निया शर्मा - फोटो : instagram
हालांकि निया के ऊपर इन ट्रोलर्स की बातों का जरा भी फर्क नहीं पड़ता। जिसका कारण हैं उनके फैंस से मिलने वाला प्यार। सोशल मीडिया पर उनके मिलियंस फॉलोअर्स उनकी तस्वीरों पर जमकर तारीफ लिखते हैं। निया ने बेहद बोल्ड अदाओं के साथ सफेद बॉटम वियर और सफेद जैकेट पहने पोज दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
निया शर्मा - फोटो : instagram
वैसे इस लाइफ सेविंग जैकेट के साइड पोर्शन खुले हुए हैं। वहीं नीचे की तरफ से उन्होंने टॉप भी नहीं पहना है। इस बोल्ड अदा के साथ मेसी बाल और न्यूड शेड लिप कलर, ड्यूई मेकअप में निया का अंदाज काफी हॉट है। जिसे देख उनके फैंस जमकर फायर इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं। 
 

4 of 5
निया शर्मा - फोटो : instagram
हालांकि उनका ये बोल्ड अंदाज कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी रास नहीं आया और उन्होंने काफी भद्दे-भद्दे कमेंट किए हैं। अभी पिछले दिनों ही निया ने काली रंग की ड्रेस में पोज देते हुए तस्वीरें साझा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निया शर्मा - फोटो : instagram
इस ड्रेस का फैब्रिक और स्टाइल देख यूजर्स ने इसकी तुलना गार्बेज बैग से कर दी। इस ड्रेस का फैब्रिक कुछ प्लास्टिक मैटेरियल सा नजर आ रहा था। वहीं इसकी रफल डिजाइन फूली-फूली सी थी। जिसे देख लोग इसकी तुलना कभी गाड़ी के सीट कवर तो कभी तिरपाल से कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें