फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Party Makeup Tips: अगर आज शाम जाना है पार्टी में तो आसान तरीके से करें मेकअप

Mon, 01 Jan 2024 11:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आज शाम आप पार्टी में जा रहीं हैं, तो आसान तरीके से मेकअप कर सकती हैं। हम आपको मेकअप के सिंपल स्टेप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
New Year Party Makeup Tips - फोटो : pexel
New Year Party Makeup Tips: आज साल का पहला दिन है, ऐसे में हर कोई एक-दूसरे को नए साल की बधाई दे रहे हैं। आज अवकाश भी होता है, ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ घूमने निकले हुए हैं। आज कई जगहों पर धमाकेदार पार्टियों का आयोजन किया जाता है। चाहे बात करें क्लब की या फिर घरों की, तकरीबन हर जगह लोगों ने पार्टी आयोजित की है। बात करें युवाओं की तो साल का पहले दिन हर कोई पार्टी करना चाहता है।

पार्टी में जाने के लिए लड़के तो आसानी से तैयार हो जाते हैं, लेकिन लड़कियों को ड्रेस के साथ-साथ मेकअप तक का चयन करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी पार्टी में जा रही हैं, तो हम आपको पार्टी मेकअप करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप पार्टी में अपना ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज दिखा सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
New Year Party Makeup - फोटो : instagram
सबसे पहले करें स्किन केयर

मेकअप से पहले चेहरे को अच्छे तरीके से मॉइस्चराइज करें ताकि आपकी त्वचा चमकदार और स्वस्थ लगे। मेकअप से पहले त्वचा पर प्राइमर लगाना भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 7
New Year Party Makeup - फोटो : istock

फाउंडेशन
 

इसके बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से एक अच्छा फाउंडेशन चुनें और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि इसकी मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

4 of 7
New Year Party Makeup - फोटो : istock

कंसीलर

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स या चेहरे के किसी अन्य हिस्से को कवर करने के लिए कंसीलर इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाएंगे। 

विज्ञापन

5 of 7
New Year Party Makeup - फोटो : istock

आंखों का मेकअप

पार्टी के लिए स्मोकी आंखें, न्यूड लुक या बोल्ड आंखों का मेकअप चुनें। बस इस बात का ध्यान रखें कि आंखों का मेकअप अच्छी तरह के ब्लेंड हो चुका हो। 

विज्ञापन

6 of 7
New Year Party Makeup
गालों पर लगाएं ये

मेकअप पूरा करने के लिए चेहरे पर ब्लश और हाइलाइटर लगाकर आप अपने चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
New Year Party Makeup - फोटो : iStock
लिपस्टिक

सबसे आखिर में अपनी पसंद की लिपस्टिक, लिप ग्लॉस, या लिप लाइनर का चयन करें। ध्यान रखें कि ये आपके मेकअप से मैच करनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें