फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Party Look: नये साल की पार्टी में इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, ताकि हर कोई देखता रह जाए

Wed, 24 Dec 2025 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year Party Look Inspired By Actress: अगर आप नए साल पर पार्टी करना चाहती हैं तो खास अंदाज में तैयार हों। यहां हम आपको कुछ एक्ट्रेस के लुक्स दिखा रहे हैं, जो आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
नये साल की पार्टी में इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार, ताकि हर कोई देखता रह जाए - फोटो : instagram
New Year Party Look Inspired By Actress: न्यू ईयर पार्टी हर किसी के लिए खास होती है। इसीलिए इस मौक पर हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और आकर्षक हो। साल का आखिरी जश्न हो या नए साल की धमाकेदार शुरुआत, पार्टी लुक आपकी पर्सनैलिटी को निखारने में अहम भूमिका निभाता है।

तो अगर आप भी नए साल पर पार्टी करने की प्लानिंग कर रही हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि क्या पहनें, कैसे तैयार हों, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के ये स्टाइलिश लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकते हैं। ग्लैमरस ड्रेस से लेकर एलिगेंट मेकअप और ट्रेंडी हेयरस्टाइल तक, सेलेब्स के ये लुक्स आपको पार्टी की जान बना सकते हैं।

खास बात यह है कि आप इन लुक्स को अपनी सुविधा और स्टाइल के हिसाब से आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं किन एक्ट्रेस के लुक्स इस न्यू ईयर पार्टी में आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं। तो आइए आपको इन एक्ट्रेस के लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण का बॉस लेडी लुक - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण का बॉस लेडी लुक

अगर आप बॉस लेडी की तरह दिखना पसंद है तो दीपिका के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हों। ये लुक देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा। इसकी खास बात ये है कि इस तरह का लुक कैरी करने के बाद आपको बिल्कुल भी सर्दी नहीं लगेगी। तो इसके लिए बेज रंग की ड्रेस पहनकर उसके साथ बूट्स कैरी करें। साथ में एक जैकेट अवश्य पहनें। 
विज्ञापन

3 of 6
कियारा आडवाणी का गाउन लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी का गाउन लुक

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें ज्यादा शॉर्ट ड्रेस पहनना नहीं पसंद है तो इस तरह का गाउन कैरी करनें। स्लीवलेस होने की वजह से ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।  इस आउटफिट के साथ ग्लोइंग मेकअप और सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल आपकी न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट है।

 

4 of 6
western outfit - फोटो : instagram
आलिया भट्ट का मिनिमल स्टाइल

ब्लैक आउटफिट किसी भी पार्टी के लिए सबसे सही विकल्प माना जाता है। इसके साथ पूरे मेकअप को लाइट रखकर आप लिप्स को हाइलाइट कर सकती हैं। हल्का मेकअप पसंद करने वाली लड़कियों के लिए ये काफी बेहतरीन विकल्प है। इसके साथ हाथ में आलिया की तरह ही एक क्लच पकड़ें और पैरों में हील्स पहनें। 
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर का रॉयल अंदाज  - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर का रॉयल अंदाज 

ब्लैक या पर्पल आउटफिट पहनकर आप अपने लुक को रॉल बना सकती हैं। ऐसी ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ आपका मेकअप भी ड्रामाटिक होना चाहिए। ये देखने में कमाल का लगेगा। ऐसी ड्रेस अगर पहन रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग अच्छी हो, वरना ये आपका लुक बिगाड़ देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 नोरा फतेही का बोल्ड लुक - फोटो : इंस्टाग्राम- @norafatehi
 नोरा फतेही का बोल्ड लुक

बॉडीकॉन ड्रेस, हाइलाइटेड आईमेकअप और खुले कर्ली बालों के साथ भी आप पा सकती हैं हॉट पार्टी वाइब। इस तरह के आउटफिट को पहनने के बाद आपका लुक एकदम ग्लैमरस दिखेगा। इसे तभी पहनें, जब आप किसी क्लब में पार्टी करने जा रही हों। उससे आप एकदम अलग से दिखेंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें