फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन को शादी के ठीक पहले नहीं करने चाहिए ये पांच काम, पड़ जाएंगी मुश्किल में

Tue, 07 Apr 2020 06:57 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। मेकअप, कपड़ों और ज्वैलरी से लेकर हर चीज उस दिन परफेक्ट होनी चाहिए। ऐसा तो सभी लड़कियां सोचती हैं। इसके लिए वो काफी पहले से सारी तैयारियां भी करती हैं। लेकिन शादी की एक्साइटमेंट में कभी-कभी कुछ लड़कियां ऐसी गड़बड़ कर देती हैं कि शादी का सारा मजा सजा में बदल जाता है। आप इस तरह की गलतियां न करें, इसलिए हम कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शादी के ठीक एक दिन या दो दिन पहले लड़कियों को नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Pixabay
नो हेयरकट और हेयरकलर
बालों की कटिंग तो सबको पसंद है। इससे लुक में भी चेंज हो जाता है लेकिन शादी के एक दिन पहले बालकटवाने का आइडिया थोड़ा ठीक नहीं है। इसी तरह से अगर आपने बालों में कभी हेयर कलर नहीं करवाया है या किसी नए कलर को ट्राई नहीं किया है तो शादी के एक दिन पहले या उसी दिन करना बहुत रिस्की हो सकता है।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixabay
एक्सरसाइज
कसरत करना सेहत के लिए अच्छा होता है। साथ ही शादी के पहले से बहुत सारी लड़कियां खुद को पतला करने के लिए एक्सरसाइज करती हैं। लेकिन शादी के एक दिन पहले किसी भी तरह की नई एक्सरसाइज भूल कर भी न करें क्योंकि इससे मसल्स के चोटिल होने का डर रहता है और कोई भी दुल्हन अपने भारी-भरकल लहंगे में इस दर्द को झेल नही पाएगी।

 

4 of 6
पीलऑफ मास्क
चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए सभी लड़कियां पार्लर जाती हैं। लेकिन शादी के कुछ दिनों पहले से ही किसी भी तरह के केमिकल वाले पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल न करें। इससे स्किन के लाल हो जाने या सूजन आ जाने का खतरा रहता है जो दुल्हन की सुंदरता को बिगाड़ सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
रातभर जागना
ये तो सबको पता होता है कि शादी के पहले लड़कियों की रातों की नींद उड़ी रहती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप रातभर मोबाइल चलाइए या फिर नेटफ्लिक्स पर वेबसीरीज देखिए। क्योंकि रातभर न सोने से अगले दिन आंखें सूजी और थकी हुई दिखेंगी और चेहरे पर डलनेस नजर आएगी। जिसकी वजह से पूरी वेडिंग एल्बम के खराब होने का डर रहता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Pixabay
खानपान
शादी के ठीक पहले जंकफूड या फिर बाहर के खाने से दूर रहें। भले ही आपको पिज्जा या पास्ता बहुत पसंद है लेकिन शादी के एक सप्ताह पहले से ही फल, सब्जियां और अनाज खाने में ही भलाई है। इससे आप आखिरी समय में अपच की समस्या नहीं होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें