फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 पार की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है नीतू कपूर का ये अजरक लुक, दिख रही हैं अतिसुंदर

Sat, 27 Mar 2021 08:38 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खूबसूरती के साथ ही वे खुश भी लग पा रही हैं - फोटो : social media

ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद से नीतू कपूर चकाचौंध से थोड़ा दूर ही रही हैं। पिछले दिनों नीतू नववर्ष के सेलिब्रेशन के लिए परिवार के साथ रणथंबोर में दिखाई दी थीं लेकिन आधिकारिक रूप से अब तक किसी बॉलीवुड कार्यक्रम में या किसी रियलिटी शो में उन्होंने शिरकत नहीं की थी। हाल ही में नीतू कपूर सज-धजकर जब इंडियन आइडियल के सेट पर पहुंची तो वे बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। खूबसूरती के साथ ही वे खुश भी लग पा रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए नीतू का यह नया लुक। 

 
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर इंडियन आइडियल लुक - फोटो : instagram

जंच रहा है अजरक लुक
नीतू कपूर ने अनारकली सूट पहना है जिसे अजरक नाम दिया गया है। यह अलग-अलग चमकीले प्रिंट्स को जोड़कर सूट बनाया गया है। इसमें पर्पल, काला, सिल्वर, लाल आदि रंग शामिल हैं। सूट के फ्रंट में हैवी वर्क है। सूट की आस्तीन पूरी है। नीचे की ओर इसमें बहुत ही अच्छा घेर है। काले रंग की चूड़ीदार सलवार के साथ उन्होंने सूट को पहना है।

विज्ञापन

3 of 5
मरून रंग के ही इयररिंग्स उन्होंने पहने हैं - फोटो : social media

अंगूठी लग रही है बेहद खूबसूरत
नीतू कपूर ने इस हैवी सूट के साथ बहुत अधिक जूलरी तो नहीं ही पहनी है लेकिन उनकी मरून रंग की अंगूठी बहुत ही आकर्षक दिखाई पड़ रही है। मरून रंग के ही इयररिंग्स उन्होंने पहने हैं। गले में कुछ भी नहीं पहना है क्योंकि दुपट्टा बहुत भारी है। पैरों में काले रंग की हील्स पहनी हैं। दुपट्टे में एकतरफ कट वर्क दिखाई दे रहा है। 

4 of 5
नीतू का मेकअप बहुत अच्छी तरह से किया गया है - फोटो : सोशल मीडिया

स्माइल कर रही है लुक को पूरा
नीतू कपूर को इस तरह से खुश देखना वाकई अच्छा लग रहा है और उनकी स्माइल बता रही है कि उनका ये लुक एसेसरीज, मेकअप और आउटफिट से नहीं बल्कि स्माइल से पूरा हो रहा है। नीतू का मेकअप बहुत अच्छी तरह से किया गया है। न्यूड लिपशेड उनपर अच्छा लग रहा है। आंखों में लाइनर का प्रयोग हुआ है। बाल हमेशा की तरह शोल्डर लेंथ तक ही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूलरी देधिया जूलर्स से ली गई है - फोटो : Twitter

अजरक में नीतू लग रही हैं एकदम रॉयल
नीतू कपूर के इस आउटफिट को अबु जनी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया है और इसे अजरक नाम दिया है। डिजाइनर ने ड्रेस में हैंड ब्लॉक प्रिंट्स को प्रस्तुत किया है। जूलरी देधिया जूलर्स से ली गई है। नीतू के इस लुक को स्टाइल एमी पटेल द्वारा किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें