बीती शाम नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करके सबको हैरान कर दिया। नीरज की दुल्हनिया ने ट्रेंड को फॉलो करते हुए पेस्टल पिंक रंग के लहंगे को चुना।
विज्ञापन
1 of 7
नीरज की दुल्हनिया ने भी चुना पेस्टल रंग का ब्राइडल आउटफिट
- फोटो : instagram
Neeraj Chopra Wedding: बीती शाम जैसे ही भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं तो हर कोई हैरान सा रह गया। दरअसल, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने हाल ही में हिमानी मोर के साथ विवाह किया है। नीरज ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, 'अपने परिवार के साथ जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एकसाथ लाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें'।
तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने इनपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। तस्वीरों में नीरज की दुल्हनिया बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने ब्राइडल आउटफिट के लिए गुलाबी पेस्टल रंग का चयन किया था। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां पेस्टल पिंक रंग के जोड़े में ही दुल्हन बनी हैं। आइए आपको उनकी तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
कैसा था नीरज की दुल्हनिया का लुक?
- फोटो : neeraj____chopra
कैसा था नीरज की दुल्हनिया का लुक?
नीरज चोपड़ा की दुल्हनिया ने अपनी शादी के दिन पेस्टल रंग का ब्राइडल आउटफिट चुना था, जो उनके इस खास दिन को और भी खूबसूरत बना रहा था। मल्टीकलर सितारे जड़े पेस्टल गुलाबी रंग के लहंगे के साथ हिमानी ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। उन्होंने अपने इस लहंगे के साथ मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज और पिंक कलर का नेट का दुपट्टा कैरी किया है। हाथों में गुलाबी रंग का चूड़ा ट्रेंड के अनुसार काफी प्यारा लग रहा है।
लुक को कंप्लीट करने के लिए हिमानी ने कुंदन और स्टोन वाले हैवी नेकलेस का चयन करते हुए नाक में बड़ी सी नथ पहनी है और साथ में उन्होंने मांगटीका भी पेयर किया है। सटल से मेकअप में उनका पूरा लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
अनुष्का शर्मा ने शुरू किया था ट्रेंड
- फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा ने शुरू किया था ट्रेंड
आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी में सबसे पहले पेस्टल रंग का आउटफिट कैरी किया था। उनका ये लुक उस समय लोगों के दिलो-दिमाग में बस गया था। गुलाबी रंग के इस लहंगे में अनुष्का कमाल की लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने माथापट्टी और अन्य ज्वेलरी भी काफी हैवी कैरी की थी।
4 of 7
रकुल प्रीत
- फोटो : instagram
रकुल प्रीत
बीती साल जब रकुल प्रीत की शादी हुई तो उन्होंने भी अपनी शादी के लिए पेस्टल पिंक रंग का चयन किया था। रकुल प्रीत के इस पेस्टल लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी। इस लहंगे के साथ हैवी वर्क वाला फुल स्लीव का ब्लाउज एक्ट्रेस के वेडिंग लुक में चार चांद लगा रहा था। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए कुंदन की हैवी ज्वेलरी का चयन किया था। लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 7
कृति खरबंदा
- फोटो : instagram
कृति खरबंदा
कृति खरबंदा ने भी बीती साल ही पुलकित सम्राट के साथ शादी रचाई है। एक्ट्रेस के ब्राइडल लहंगे पर पेस्टल पिंक, बेबी पिंक और मैजेंटा पिंक रंगों से काम किया गया था। अपने इस ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी सा गुलाबी रंग का ही दुपट्टा कैरी किया था। ऐसे में उनका ये लुक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
6 of 7
अथिया शेट्टी
- फोटो : instagram
अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी ने 2023 में केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए थे। उन्होंने अपनी शादी में भारी जरदोरी के काम वाला लहंगा पहना था। इस लहंगे में उनका लुक बेहद ही कमाल का लग रहा था। इस भारी लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी करते हुए अपना लुक क्रिएट किया था।
कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपने रिश्तेदारों और करीबियों के बीच सात फेरे लिए। इस दौरान कियारा ने बेहद ही खूबसूरत सा गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे को तैयार होने में 279 दिनों का समय लगा था। उन्होंने अपनी इस ब्राइडल लुक के साथ ग्रीन-सिल्वर ज्वेलरी कैरी की थी, जिसकी वजह से उनका लुक और भी ज्यादा हाइलाइट हो रहा था।