फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 की उम्र में भी नीना गुप्ता दिखती हैं स्टाइलिश, फ्रॉक पहन दे रहीं नई हीरोइनों को टक्कर

Sun, 12 Jan 2020 06:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिर वो चाहे निजी जिंदगी हो या फिर फिल्मों के किरदार। फिल्मों में हर तरह के किरदारों में जान डालने वाली नीना  गुप्ता असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश हैं। जिस उम्र में ज्यादातर महिलाएं साड़ी या सलवार सूट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। उस उम्र में वो फ्रॉक पहन सबको चौंका दे रही हैं। पिछले दिनों फ्लोरल फ्रॉक में उनकी तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। तो चलिए देखें नीना गुप्ता की कुछ स्टाइलिश तस्वीरों को जिनमें वो बीस साल की लड़की को भी फैशन में मात देती नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
पीले रंग की फ्रॉक में समुंदर किनारे टहलती नजर आ रहीं है नीना गुप्ता। इन फोटोज में उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी लड़की दंग हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
पिछले दिनों अपनी फ्लोरल फ्रॉक में नजर आई नीना गुप्ता सबको हैरान कर रहीं थीं। गुलाबी रंग के पर्स के साथ सफेद स्नीकर पहने नीना कमाल दिख रही थीं।

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
नीना गुप्ता अक्सर ही शार्ट्स और हॉट पैंट्स में नजर आ जाती हैं। बेटी मसाबा गुप्ता के साथ किसी पार्टी में पहुंची नीना गुप्ता ने सफेद रंग के प्रिंटेड शर्ट के ऊपर एक और शर्ट कैरी की है। साथ में ब्लू रंग का शार्ट्स जबरदस्त नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
केवल शार्ट्स ही नहीं नीना गुप्ता साड़ी में भी कम स्टाइलिश नहीं नजर आती हैं। वन शोल्डर के साथ हरे रंग की साड़ी में दिख रहीं नीना कमाल लग रही हैं। इस साड़ी को मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें