Navratri Day 5 Special Colour: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान देवी के नौ रूपों की विशेष पूजा की जाती है और हर दिन का अपना महत्व होता है। अगर आप चाहते हैं कि नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता आप पर प्रसन्न हों और आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आए, तो उनके प्रिय रंगों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता माता की पूजा के दौरान सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन सफेद वस्त्र पहनकर देवी के सामने दीपक जलाना, फूल अर्पित करना और विशेष मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है। इससे न केवल आपके व्रत और पूजा सफल होते हैं, बल्कि मानसिक शांति और घर में सामंजस्य भी बढ़ता है। आइए आपको बताते हैं कि आप इस दिन क्या-क्या पहन सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मां स्कंदमाता को बेहद प्रिय है ये रंग
- फोटो : instagram
सफेद साड़ी
अगर आप चाहें तो इस मौके पर सफेद रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
बहुत सी महिलाएं सफेद साड़ी पहनना पसंद नहीं करतीं, तो आप लाल या गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी कैरी कर सकती हैं।
इसके साथ अपने बालों में आप स्लीक बन बनाएं।
स्लीक बन बनाकर आप सहज रहेंगी और बाल आपको परेशान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
मां स्कंदमाता को बेहद प्रिय है ये रंग
- फोटो : instagram
सूट
अगर साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो चिकनकारी सूट बेहतर विकल्प है।
इस तरह सा सूट हर किसी पर बेहतर लगता है।
इसके साथ आप चाहें तो बालों को स्ट्रेट करके खुला रखें, ताकि आपका लुक सुंदर दिखे।
4 of 5
मां स्कंदमाता को बेहद प्रिय है ये रंग
- फोटो : instagram
कुर्ता
शायद ही कोई पुरुष ऐसा होगा, जिसके पास सफेद कुर्ता पायजामा न हो।
अगर आपके पास भी ये है तो स्कंदमाता की पूजा में इसे ही पहनें।
ये हर किसी के पास होता है और इसे पहनकर लुक काफी अच्छा लगता है।
इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल कैरी करें, ताकि आप सहज रहें।