फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2025 Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए ? पूजा करने से पहले जान लें

Wed, 24 Sep 2025 07:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Colour to Wear on Third Day Of Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन उनके प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। 
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि 2025 मां चंद्रघंटा - फोटो : adobe stock
Colour to Wear on Third Day Of Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का त्योहार 22 सितंबर से पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हो चुका है। इस पावन नौ दिनों के पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन देवी के एक खास रूप की आराधना होती है, और उसी के अनुसार रंग, पूजा-विधि और भोग का विशेष महत्व होता है।

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप अति दिव्य, सौम्य, कल्याणकारी और शांतिदायक है। ये देवी अपने भक्तों को साहस, बल और मानसिक शांति प्रदान करती हैं। अगर आप मां चंद्रघंटा की पूजा सही तरीके से करना चाहते हैं, तो इस दिन उनके प्रिय रंग का विशेष ध्यान रखें।

मां चंद्रघंटा को लाल रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ और फलदायक माना जाता है। ये रंग शक्ति, ऊर्जा और देवी के तेज का प्रतीक भी है। इसलिए लाल रंग से कपड़े पहनकर मां के इस स्वरूप की पूजा करें। यहां हम आपको महिलाओं से लेकर पुरुषों के लिए कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
लाल साड़ी - फोटो : instagram
लाल साड़ी

शायद ही कोई ऐसा महिला होगी, जिसके पास लाल रंग की साड़ी न हो। हर महिला के पास एक न एक लाल रंग की साड़ी तो अवश्य ही होती है। लाल रंग की साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। ये रंग हर किसी पर खूब ज्यादा खिलकर सामने आता है। इसलिए आप मां चंद्रघंटा की पूजा के समय लाल रंग की ही साड़ी पहनें। 
विज्ञापन

3 of 6
सूट भी है अच्छा विकल्प - फोटो : Instagram
सूट भी है अच्छा विकल्प

बहुत सी महिलाएं साड़ी पहनने में सहज नहीं रहती हैं। ऐसे में आपके लिए लाल रंग का सूट भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सूट पहनते समय ध्यान रखें कि ये ज्यादा भारी न हो। ज्यादा भारी वर्क वाला सूट पहनने से आप पूजा में ज्यादा देर बैठने में असहज हो सकती हैं। इसलिए चाहें तो कॉटन फैब्रिक का सूट पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं। 

4 of 6
प्री ड्रेप्ड साड़ी पहन सकती हैं - फोटो : instagram
प्री ड्रेप्ड साड़ी पहन सकती हैं

कुछ अलग सा कैरी करने का मन है तो ऐसी प्री ड्रेप्ड साड़ी पहनें। ऐसी साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इस तरह की साड़ी के साथ अपने बालों को खुला रखें, और गले में कुछ हल्का सा पहन लें। इसके साथ आपको ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
पुरुषों के लिए ये है विकल्प - फोटो : instagram
पुरुषों के लिए ये है विकल्प

बात करें पुरुषों की तो पुरुष इस मौके पर लाल रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। लाल रंग का कुर्ता पूजा से लेकर शादी-विवाह के मौके के लिए भी परफेक्ट माना जाता है। इसलिए आप लाल रंग का कुर्ता पहनें। इसके साथ सफेद रंग की पायजामी अगर आप पहनेंगे तो आपका लुक ज्यादा निखकर सामने आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शर्ट भी पहन सकते हैं - फोटो : instagram
शर्ट भी पहन सकते हैं

आप चाहें तो सफेद रंग की फॉर्मल पैंट के साथ भी लाल रंग की शर्ट कैरी कर सकते हैं। लाल रंग की शर्ट देखने में बेहद कमाल की लगती है। इसे सफेद रंग की पैंट के साथ अगर आप पहनेंगे तो आपका लुक सबसे अलग और अच्छा दिखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें