Chaitra Navratri Day 3 Outfit Ideas: नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। यह दिन शक्ति, साहस और शांति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां की पूजा के साथ-साथ खास रंग पहनने की परंपरा भी है, जो सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल देने वाला माना जाता है।
अगर आप भी इस नवरात्रि पूजा में खास दिखना चाहते हैं, तो सही रंग और आउटफिट चुनना बेहद जरूरी है। इस विशेष दिन का शुभ रंग ग्रे है। मां चंद्रघंटा की पूजा के दिन ग्रे रंग पहनना न सिर्फ परंपरा है, बल्कि यह आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी देता है। सही आउटफिट और स्टाइलिंग के साथ आप इस दिन को और भी खास बना सकते हैं।
अक्सर लोग ग्रे को एक फीका या सादा रंग मान लेते हैं, लेकिन फैशन की दुनिया में यह रंग अंडरस्टेटेड एलिगेंस और पावर ड्रेसिंग का सबसे बड़ा उदाहरण है। चाहे आप मंदिर जा रहे हों या ऑफिस में फेस्टिव टच देना चाहते हों, ग्रे कलर आपको एक क्लासी और सोफिस्टिकेटेड लुक दे सकता है।
2026 के फैशन ट्रेंड्स में ग्रे को मैटेलिक सिल्वर, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और बोल्ड एम्ब्रॉयडरी के साथ जोड़कर एक नया अवतार दिया गया है। बॉलीवुड दीवाज़ से लेकर रनवे मॉडल्स तक, हर कोई इस न्यूट्रल शेड को अपनी पहली पसंद बना रहा है।
यहां आपको बताएं कि कैसे आप एक साधारण ग्रे साड़ी, लहंगे या इंडो-वेस्टर्न को-ऑर्ड सेट को सही एक्सेसरीज और मेकअप के साथ स्टाइल करके इस नवरात्रि के तीसरे दिन अपनी चमक बिखेर सकती हैं। तो चलिए, इस पावन पर्व पर माँ चंद्रघंटा का आशीर्वाद लें और फैशन के इन बेहतरीन आइडियाज के साथ अपने लुक को यादगार बनाएं