trendy suit design
- फोटो : instagram
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में क्या पहनें?
अगर आप पूजा के लिए एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो सफेद कॉटन या चिकनकारी सूट चुन सकती हैं। इसके साथ हल्का दुपट्टा और मोती के ईयररिंग्स आपके लुक को खास बना सकते हैं। साड़ी पहनना पसंद है, तो सफेद या ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ सिल्वर ज्वेलरी एक अच्छा विकल्प है।
युवतियां सफेद अनारकली सूट, एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते या हल्के वर्क वाले एथनिक सेट भी ट्राई कर सकती हैं। वहीं, गरबा या डांडिया के लिए सफेद चनिया चोली के साथ रंगीन दुपट्टा और पारंपरिक ज्वेलरी पहनकर फेस्टिव लुक बनाया जा सकता है।