Navratri 2025 Day 8: शारदीय नवरात्रि का हर दिन देवी दुर्गा के एक विशेष रूप को समर्पित होता है। इसी क्रम में 30 सितंबर को पड़ने वाली अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जाएगी। मां महागौरी को नवरात्रि की आठवीं शक्ति के रूप में पूजा जाता है, जिनका स्वरूप अत्यंत सौम्य, शीतल और करुणामयी है।
ऐसा माना जाता है कि मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में पवित्रता, शांति और सुख-समृद्धि का संचार होता है। साथ ही, उनके भक्तों को शिव शक्ति का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। कई जगहों पर इसी दिन कन्या पूजन भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी को बैंगनी रंग अति प्रिय है, इसलिए इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर उनकी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यहां हम महिलाओं और पुरुषों के लिए बैंगनी कपड़ों के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सूट
- फोटो : instagram
सूट
पर्पल रंग का सूट कैरी करना थोड़ा कठिन पड़ सकता है, क्योंकि ये रंग हर किसी के पास नहीं मिलता है। लेकिन अगर आपके पास पर्पल रंग का सूट है तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए नहीं हो सकता। माता महागौरी को प्रसन्न करने के लिए आप पर्पल या बैंगनी रंग का पटियाला सूट पहन सकती हैं। इसके साथ बालों में परांदा अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
3 of 5
साड़ी
- फोटो : instagram
साड़ी
सूट नहीं पहनना है तो बैंगनी रंग की साड़ी पहनें। बैंगनी रंग की ऐसी प्लेन साड़ी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। इसके साथ चाहें तो हैवी वर्क वाला ब्लाउज पहनें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा। ऐसी साड़ी के साथ मेकअप को न्यूड रखते हुए बालों में पोनीटेल बना लें, ताकि आपका लुक देखने में अच्छा लगे।
4 of 5
पैंट और कुर्ता
- फोटो : instagram
पैंट और कुर्ता
महिलाओं के पास तो इसके कई विकल्प होते हैं, लेकिन पुरुषों के पास कम विकल्प हैं। ऐसे में पहला विकल्प है कि वो बैंगनी रंग के कुर्ते के साथ ब्लैक रंग की पैंट पहन सकते हैं। ब्लैक रंग की जींस के साथ भी ये कुर्ता अच्छा लगेगा। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनकर तैयार हों।
ब्लैक रंग की पैंट पहनने का मन नहीं है तो ऐसा मैचिंग का सेट भी आप पहन सकती हैं। पर्पल रंग का कुर्ता और उसी रंग की पाजयामी पहनकर अपना स्टाइल दिखाएं। इसके साथ पैरों में आप मोजरी पहन सकती हैं। ये पूजा लुक देखने में अच्छा लगेगा और आप इसमें सहज भी रहेंगे।