साड़ी से गरबा लुक
- फोटो : AI
मेकअप में भी हो फेस्टिव टच
नवरात्रि के लिए मेकअप करते समय ब्राइट लेकिन बैलेंस्ड लुक रखें। ग्लोइंग बेस, विंग्ड आईलाइनर, हल्का शिमर और बोल्ड लिप कलर आपके गरबा लुक को निखार सकते हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए आप बिंदी लगाना न भूलें, क्योंकि यह ट्रेडिशनल लुक को और खूबसूरत बनाती है।
इस नवरात्रि ट्राई करें साड़ी वाला गरबा लुक
अगर आप इस बार गरबा नाइट में सबसे अलग नजर आना चाहती हैं, तो लहंगे की जगह साड़ी को गुजराती अंदाज में स्टाइल करना एक शानदार विकल्प है। सही रंग, मिरर वर्क ब्लाउज, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और आरामदायक फुटवियर के साथ आपका साड़ी लुक ट्रेडिशनल होने के साथ मॉडर्न भी नजर आएगा।