Auspicious Color of Day for Maa Kalaratri Puja: सप्तमी के मौके पर ऐसा रंग पहनकर मां कालरात्रि की पूजा करें, जिसकी वजह से दुर्गा मां का ये स्वरूप अवश्य प्रसन्न होंगी।
Auspicious Color of Day for Maa Kalaratri Puja: नवरात्रि के सातवें दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन माता दुर्गा के शक्तिशाली स्वरूप देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। देवी कालरात्रि का स्वरूप भले ही कुछ कठोर और डरा देने वाला लगे, लेकिन वे अपने भक्तों की हर प्रकार की बाधा, भय और नकारात्मकता को दूर करने वाली अद्भुत शक्ति हैं। इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
हरा रंग शांति, समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक है, जो मां कालरात्रि की कृपा प्राप्त करने में सहायक होता है। भक्त इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, जिसमें दीप प्रज्वलन, अष्टमी व्रत के नियम, भोग अर्पित करना और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना शामिल है। नवरात्रि के सातवें दिन माता की कृपा पाने के लिए ये जरूरी है कि श्रद्धा और समर्पण के साथ पूजा की जाए। अगर आप हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
विज्ञापन
2 of 5
हरे रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
हरे रंग की साड़ी
मां कालरात्रि की पूजा के मौके पर आप हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। हरे रंग की साड़ी ज्यादातर हर महिला के पास होती है। ऐसी हरी साड़ी पहनकर जब आप मां की पूजा करेंगी तो मां दुर्गा का ये स्वरूप आपसे अवश्य प्रसन्न होगा। हरे रंग की साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि पूजा के समय आपको दिक्कत न हो।
विज्ञापन
3 of 5
अंगरखा या अनारकली सूट
- फोटो : instagram
अंगरखा या अनारकली सूट
यदि आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो इस तरह का अंगरखा सूट आप कैरी कर सकती हैं। अंगरखा सूट अनारकली के जैसा ही है। तो आप चाहें तो अनारकली भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह से सूट के साथ दुपट्टा अवश्य कैरी करें। ऐसे सूट के साथ खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
4 of 5
हरे रंग का कुर्ता और धोती
- फोटो : instagram
हरे रंग का कुर्ता और धोती
महिलाएं तो अपने लिए कुछ न कुछ तलाश कर लेती हैं, लेकिन अक्सर पुरुषों को समझ नहीं आता कि वो क्या और कैसे पहनें। ऐसे में आप चाहें तो हरे रंग के कुर्ते को सफेद रंग की धोती के साथ कैरी कर सकते हैं। हरा रंग का कुर्ता ज्यादातर हर पुरुष के पास मिल जाता है।
यदि आपको धोती पहनना नहीं पसंद तो आप हरे कुर्ते के साथ सफेद रंग की पायजामा पहन सकती हैं। इसके साथ अगर आप कोल्हापुरी चप्पल पहनेंगे तो एक तो आप सहज रहेंगे और पूजा के मौके पर आपका लुक भी अच्छा लगेगा।