फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2018: नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न पहने ऐसे कपड़े वरना माता हो जाएंगी नाराज

Mon, 08 Oct 2018 06:24 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
navratri fashion
नवरात्रि में रंगों का विशेष महत्व होता है। देवी को प्रसन्न करने के लिए हर दिन के हिसाब से शुभ रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना अच्छा माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे इस दौरान किन कपड़ों को पहनने से परहेज करना चाहिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
navratri day colors
नवरात्रि के दौरान कभी भी गलती से काले रंग के कपड़े धारण नहीं करने चाहिए। काला रंग दुख का प्रतीक माना जाता है जिस वजह से काले कपड़ों का पहनना अशुभ माना जाता है। अगर आप माता को खुश करना चाहते हैं तो नौ दिनों तक काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें।
विज्ञापन

3 of 6
navratri day colors
नवरात्रि के दौरान कोशिश करें कि नये कपड़े पहनकर पूजा करें। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो भूलकर भी गंदे कपड़े पहनकर पूजा न करें। रोजाना स्नान करके साफ कपड़े पहनकर ही पूजा करें। कुछ लोग टॉप या शर्ट तो बदल लेते हैं, लेकिन जींस एक दिन पहले की रिपीट कर लेते हैं। ऐसी गलती आप न करें।

4 of 6
navratri day colors
इस दौरान किसी से मांगे हुए कपड़ों में साधना करने की गलती न करें। अपने स्वच्छ कपड़े धारण कर ही पूजा अर्चना करें।
विज्ञापन

5 of 6
navratri day colors
नवरात्र के दिनों के अनुसार पहनें खास रंग के कपड़े
-नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से लाभ मिलता है।
-नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ होता है।
-नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन ग्रे(स्लेटी) रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे
-नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए। मां कुष्मांडा को नारंगी रंग काफी प्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
navratri day colors
-नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंद माता की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ माना जाता है।
-नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।
-नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना शुभ माना जाता है।
-नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करना अच्छा माना जाता है।
-नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें