Nautapa 2026 Summer Makeup Tips For Women: नौतपा की तेज गर्मी और उमस सिर्फ शरीर ही नहीं, आपके मेकअप की भी परीक्षा लेती है। घर से निकलते वक्त किया गया परफेक्ट मेकअप कुछ ही देर में पसीने, ऑयली स्किन और धूप की वजह से पैची, केकी और फीका दिखने लगता है। खासकर दफ्तर जाने वाली महिलाओं, कॉलेज गर्ल्स और शादी-पार्टी में तैयार होने वाली महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है।
ऐसे मौसम में हैवी फाउंडेशन, क्रीमी प्रोडक्ट्स और गलत स्किनकेयर मेकअप को जल्दी पिघला देते हैं। लेकिन अगर आप सही पसीना मुक्त मेकअप अपनाएं, तो नौतपा की झुलसा देने वाली गर्मी में भी आपका मेकअप घंटों तक फ्रेश और ग्लोइंग बना रह सकता है।
गर्मियों में हल्के, मैट और लॉन्ग-लास्टिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही स्किन को हाइड्रेट रखना, प्राइमर लगाना और सेटिंग स्प्रे का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे आसान और असरदार ब्यूटी हैक्स, जिन्हें अपनाकर आप पसीने में भी अपना मेकअप खराब होने से बचा सकती हैं।