फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care Tips: काफी पैसे खर्च करके कराई है नेल आर्ट तो अपने नाखूनों का ऐसे रखें खास ध्यान

Tue, 04 Mar 2025 05:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर हमारी बताई गई टिप्स को फॉलो करेंगी, तो आपकी नेल आर्ट हफ्तों तक सुंदर और आकर्षक बनी रहेगी
विज्ञापन
1 of 6
काफी पैसे खर्च करके कराई है नेल आर्ट तो अपने नाखूनों का ऐसे रखें खास ध्यान - फोटो : instagram
Nail Care Tips: नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आज-कल महिलाओं को नेल आर्ट कराना काफी पसंद आ रहा है। नेल आर्ट से न सिर्फ महिलाओं के नाखूनों की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि इसकी वजह से नाखूनों का पूरा लुक ही बदल जाता है।

नेल आर्ट कराने में एक बार में हजारों रुपये खर्च हो जाते है। ऐसे में जब घर आते ही ये खराब होने लगती है तो मन बहुत दुखता है। इसलिए यदि आप ऐसा नहीं चाहतीं तो नेल आर्ट कराने के बाद अपने नाखूनों का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपके नाखूनों की खूबसूरती बरकरार रहे।
विज्ञापन

2 of 6
टॉप कोट का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
टॉप कोट का इस्तेमाल करें

नेल आर्ट को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए टॉप कोट लगाना बेहद जरूरी है। यह एक सुरक्षा परत की तरह काम करता है, जिससे नाखूनों पर ग्लॉसी फिनिश बनी रहती है और डिजाइन जल्दी खराब नहीं होता। हर 2-3 दिन में हल्की टॉप कोट की एक लेयर लगाएं, ताकि नेल आर्ट ज्यादा समय तक नया लगे।  
विज्ञापन

3 of 6
पानी और केमिकल्स से बचें - फोटो : फ्रीपिक
 पानी और केमिकल्स से बचें
 
बार-बार पानी में हाथ डालने या हार्श केमिकल्स (जैसे डिशवॉशिंग सोप और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स) के संपर्क में आने से नेल आर्ट जल्दी खराब हो सकती है। बर्तन धोते या घर का काम करते समय ग्लव्स पहनें, जिससे नाखून सुरक्षित रहें और नेल आर्ट की चमक बनी रहे।  

4 of 6
नाखूनों को मॉइस्चराइज करें - फोटो : Adobe stock
नाखूनों को मॉइस्चराइज करें  

नाखूनों और क्यूटिकल्स की नमी बनाए रखना बहुत जरूरी है। रोज़ाना क्यूटिकल ऑयल या वैसलीन लगाएं, जिससे नाखून मजबूत और स्वस्थ बने रहें। इससे नेल आर्ट लंबे समय तक नई जैसी बनी रहती है और नाखून ड्राई या कमजोर नहीं होते।  

 
विज्ञापन

5 of 6
नाखूनों का सही इस्तेमाल करें - फोटो : instagram
नाखूनों का सही इस्तेमाल करें

नेल आर्ट कराने के बाद नाखूनों का इस्तेमाल टूल्स की तरह करने से बचें, जैसे बोतल खोलना, टेप निकालना या किसी चीज को खुरचने में नाखूनों का उपयोग करना। इससे डिजाइन जल्दी खराब हो सकता है और नाखूनों पर चिपिंग हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बहुत ज्यादा गर्म पानी से बचें - फोटो : instagram
बहुत ज्यादा गर्म पानी से बचें
 
अगर आप चाहती हैं कि आपकी नेल आर्ट ज्यादा समय तक टिकी रहे, तो बहुत ज्यादा गर्म पानी के संपर्क में आने से बचें। गर्म पानी से नाखूनों की परत कमजोर हो सकती है, जिससे नेल पॉलिश और आर्ट जल्दी खराब होने लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें